वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपने कार्यकाल का पांचवां और मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट पेश किया। अपने भाषण में, मंत्री सीतारमण ने घोषणा की, मोबाइल फोन की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए कैमरा लेंस और अन्य घटकों पर सीमा शुल्क कम किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, लिथियम-आयन बैटरी पर कस्टम ड्यूटी रियायत बढ़ाई जाएगी, जिसका अर्थ है कि लिथियम-आयन बैटरी वाले इलेक्ट्रिक वाहन भी सस्ते होंगे।
मोबाइल और स्मार्ट टीवी होंगे सस्ते
इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र को वित्त मंत्री ने तोहफा दिया है। उन्होंने बताया कि भारत में मोबाइल प्रोडक्शन 5.8 करोड़ यूनिट तक बढ़ा है। कैमरा लेंस, पार्ट्स, बैटरी के आयात पर रियायत यानी आयात शुल्क घटाया जाएगा। इसके अलावा टीवी पैनल के आयात शुल्क को भी 2.5 फीसदी कम किया गया है। ऐसे में मोबाइल और स्मार्ट टीवी सस्ते होंगे। कैमरा लेंस और बाकी कुछ कंपोनेंट्स पर सीमा शुल्क कम किया जाएगा ताकि मोबाइल फोन्स की बिक्री को बढ़ावा मिल सके।

लिथियम-आयन बैटरी होगी सस्ती
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने बजट 2023 को पेश करते हुए कहा कि लिथियम-आयन बैटरी पर कस्टम ड्यूटी रियायत बढ़ाई जाएगी। बजट में मोबाइल फोन में इस्तेमाल होने वाली लीथियम आयन बैटरी पर सीमा शुल्क हटाया गया है। यानी अब ये बैटरियां भी सस्ती हो जाएंगी इसका सीधा असर मोबाइल की कीमतों पर पढ़ेगा।
जैसे-जैसे स्मार्टफोन कम खर्चीले होते जाएंगे, वैसे-वैसे बेहतर लेंस वाला कैमरा फोन खरीदना और खरीदना आसान हो जाएगा। इससे सस्ते खिलौने और साइकिल के साथ-साथ फोटोग्राफी और वीडियो से संबंधित अन्य सामान भी मिल सकते हैं।


More Stories
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers
BJP to Investigate Nagpur MLC Poll Loss, Examine Mahayuti Allies’ Campaign Efforts