मदर डेयरी ने दो दिन पूर्व दूध के दाम में इजाफा किया था। लेकिन अब अन्य दूध डेयरी वाले भी दूध और दही की कीमत में 2 रूपये की बढ़ोत्तरी कर दी है। दूध की बढ रही कीमत का असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि आखिर इस बढ़ती महंगाई से कब राहत मिलेगी।
अब किसके बढ़े दाम और कितने Milk Price जानकारी के अनुसार मदर डेयरी दूध के दाम में बढोत्तरी के बाद के कर्नाटक दुग्ध संघ तथा नंदिनी ब्रांड (Nandini Milk Latest Price) के दूध और दही की कीमत 2 रूपये प्रति लीटर बढ़ाया गया है। बढे हुए दाम गुरूवार से लागू हो गये। लेगां को अब ज्यादा कीमत चुकाने के बाद दूध और दही मिल पायेगा। यह इजाफा 9 किस्मों में किया गया है।
Milk Price जानकारी के अनुसार इस समय डबल टोंउ दूध की कीमत अब 38 रूपये है। वहीं टोंड दूध की कीमत 39 रूपये, होमोजिनाइज्ड टोंड दूध की कीमत 40 रुपये, होमोजिनाइज्ड गाय का दूध 44 रुपये, विशेष दूध 45 रुपये, शुभम दूध 45 रुपये, समृद्धि दूध 50 रुपये और संतृप्ति दूध 52 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इसी तरह बताया गया है कि नंदिनी दही की कीमत 47 रुपये प्रति किलेग्राम है।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder