नगालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है। नगालैंड और मेघालय की 60 में से 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। बता दें कि मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 9 बजे तक 12.06% और नगालैंड चुनाव में 15.76% मतदान दर्ज किया गया है। वहीं, पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वोटरों से भारी संख्या में मतदान की अपील की है।
मतदान के दो घंटे पूरे, मदान प्रतिशत हुआ दहाई पार
कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह नौ बजे तक मतदान शुरू होने तक नागालैंड में 17.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मेघालय में सुबह 9 बजे तक 15.76% मतदान हुआ है। दोनों राज्यों में 59-59 सीटों पर मतदान हो रहे हैं।
खरगे ने मेघालय, नगालैंड के मतदाताओं से बदलाव को मौका देने की अपील की
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मेघालय और नगालैंड के मतदाताओं से बदलाव को एक मौका देने का सोमवार को आग्रह किया। दोनों पूर्वोत्तर राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है।
मेघालय में सुबह 9 बजे तक 12.06 और नगालैंड में 15.76 फीसद हुई वोटिंग
मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 9 बजे तक 12.06% और नगालैंड चुनाव में 15.76% मतदान दर्ज किया गया है।
वरिष्ठ नागरिकों ने डाला वोट
नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है। इस बीच नगालैंड के तौफेमा गांव के वरिष्ठ नागरिक, एनडीपीपी उम्मीदवार और मुख्यमंत्री नेफियू रियो के उत्तरी अंगामी विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के लिए इंतजार करते दिखाई दिए।
पीएम ने युवाओं से किया मतदान में हिस्सा लेने का आग्राह
पीएम मोदी ने युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से मतदान करने का आग्रह किया।


More Stories
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Odisha, Andhra Pradesh on High Alert as Severe Cyclonic Storm Arnab Approaches