ओखलकांडा क्षेत्र के पतलोट सड़क मार्ग में एक बार फिर से बड़ा सड़क हादसा हो गया है, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय ग्रामीण और खनस्यू पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं और वहां रेस्क्यू कार्य जारी है।
Also Read: Modi to Take Oath as PM, Invites Neighbourhood Allies For Swearing-In Ceremony
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मैक्स पिकप गाड़ी संख्या यूके04 टीए 4243 हल्द्वानी से ओखलकांडा के पुटपुड़ी के लिए सवारी लेकर निकली थी जो कि खन्स्यू और पतलोट के बीच मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन सड़क से करीब 250 मीटर नीचे खाई में गिरा है। वाहन में करीब 10 सवारी बैठीं थीं।
Also Read: WHO confirms first human death from H5N2 variant bird flu in Mexico
हादसे 5 पांच लोगों की मौत, अन्य गंभीर रूप से घायल
हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। अंधेरा होने के चलते राहत एवं बचाव कार्य में देरी हो रही है मोके पर सैकड़ों ग्रामीण मौजदू हैं जो पुलिस की मदद कर रहे हैं। वाहन सड़क से करीब 250 मीटर नीचे खाई में गिरा है। वहीं चिकित्सकों का दल मौके पर पहुंच गया है और मृतकों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
Also Read: WHO confirms first human death from H5N2 variant bird flu in Mexico
मूलरूप से भदकोट निवासी महेश चंद्र परगाई (40) सिडकुल में नौकरी करते थे। वह सिसौना सितारगंज में छह सदस्यीय परिवार के साथ रहते थे। बच्चों के स्कूल की छुट्टी पड़ी तो उनकी पत्नी पार्वती (34) ने परिवार के साथ भदकोट जाने का प्लान बनाया। बुधवार को दपंती अपने चार बच्चों के साथ सितारगंज से बस से हल्द्वानी आए। यहां से मैक्स वाहन में बैठकर भदकोट के लिए रवाना हो गए। खनस्यू बाजार से आगे मैक्स खाई में गिर गई। इस हादसे में महेश चंद्र परगाई (40), पार्वती परगाई (34) और पुत्री कविता परगाई (10) की मौके पर ही मौत हो गई। उधर इनके तीन बेटे पंकज परगाई (12), मनोज परगाई (10) और लोकेश परगाई समेत सात घायल हो गए। देर रात सभी घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed