उत्तर प्रदेश के मऊ रेलवे स्टेशन पर बम अलर्ट, मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) जा रही डाउन 15018 ट्रेन में बम होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रेन को खाली कराया और पूरे स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।
बम अलर्ट मिलते ही पुलिस प्रशासन और रेलवे सुरक्षा बल पूरी तरह से अलर्ट हो गए। एसपी इलामारन और अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल, जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी यात्रियों को ट्रेन से उतारकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
ये भी पढ़ें-एसआईआर के बहाने बंगालवासियों के अधिकारों पर हमला कर रही है बीजेपी: अभिषेक बनर्जी
गोरखपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनल जा रही 15018 ट्रेन में बम अलर्ट, बम स्क्वायड ने शुरू की जांच
इसके बाद बम स्क्वायड की टीम ने ट्रेन की प्रत्येक बोगी की गहन तलाशी शुरू की। सुरक्षा बलों ने प्लेटफॉर्म, रेलवे ट्रैक और आसपास के इलाकों को घेराबंदी कर सुरक्षित किया, ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके। अचानक हुई इस कार्रवाई से स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और उनके परिजनों में दहशत का माहौल बन गया।
हालांकि प्रशासन ने लगातार अनाउंसमेंट कर यात्रियों से संयम बनाए रखने और सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग करने की अपील की। रेलवे और पुलिस अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जांच के बाद ही ट्रेन को आगे रवाना किया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नए साल के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। ऐसे में किसी भी संदिग्ध सूचना को गंभीरता से लिया जा रहा है और तुरंत जांच शुरू की जा रही है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं और बम की सूचना की सत्यता की जांच जारी है।
ये भी पढ़ें-डिजिटल धोखाधड़ी पर बड़ी कार्रवाई, RBI लाएगा नया फ्रॉड अलर्ट सिस्टम


More Stories
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway