वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच ऑटो, मेटल और एफएमसीजी शेयरों में लिवाली से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 115 अंक चढ़ गया। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 115.09 अंक या 0.18 प्रतिशत बढ़कर 62,685.77 पर कारोबार कर रहा था। एनएसई निफ्टी 33.25 अंक या 0.18 प्रतिशत बढ़कर 18,642.60 पर पहुंच गया।
गुरुवार को पिछले सत्र में 30 शेयर बीएसई बेंचमार्क 160 अंक बढ़कर 62,570.68 पर बंद हुआ था। एनएसई निफ्टी 48.85 अंक बढ़कर 18,609.35 पर बंद हुआ।
टॉप गेनर्स और लूजर्स
सेंसेक्स पैक में इंडसइंड बैंक 1.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ शीर्ष पर रहा, इसके बाद एचयूएल, टाटा स्टील, एनटीपीसी, एसबीआई, आईटीसी, नेस्ले इंडिया और मारुति का स्थान रहा।
दुनिया के बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में, टोक्यो, शंघाई, सियोल और हांगकांग के शेयर सत्र के मध्य सौदों में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को वॉल स्ट्रीट पर इक्विटी उच्च स्तर पर बंद हुए। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता रहे और उन्होंने गुरुवार को 1,131.67 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
मजबूत हुआ रुपया
घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख और डॉलर में कमजोरी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की तेजी के साथ 82.19 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की तेजी के साथ 82.38 पर बंद हुआ।
इस बीच, छह मुद्राओं के बास्केट के मुकाबले ग्रीनबैक की ताकत का अनुमान लगाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.23 प्रतिशत गिरकर 104.53 पर आ गया। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.89 प्रतिशत बढ़कर 76.83 डॉलर प्रति बैरल हो गया।


More Stories
Will Trump’s Russia Oil Move Make Petrol and Diesel Cheaper in India?
1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा, 39 घंटे बाद मौत
Prakash Raj Says India Is Neither Bangladesh Nor Nepal, Calls for Democratic Regime Change