अगर आपने घर पर तोता (Parrot) पाल रखा है तो उसकी हर हरकत पर नजर जरूर रखें. कहीं ऐसा न हो उसकी कोई हरकत आपको जेल पहुंचा दे. घरों में पाले गए तोते अक्सर जब बोलते हैं तो लोगों को खुशी मिलती है, लेकिन यही जब तोते का बोलने की वजह से उसके मालिक पर पुलिस केस दर्ज कर ले तो… हां आपने सही पढ़ा. महाराष्ट्र के पुणे (Pune) में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां तोते के छेड़ने से तंग आकर 72 साल के बुजुर्ग इसकी शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंच गया. बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी का तोता उसे परेशान करता है.
दरअसल पुणे के शिवाजी नगर (Shivaji Nagar) निवासी बुजुर्ग ने खड़की पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई. बुजुर्ग ने बताया कि जब भी वह अपने घर से निकलते हैं तो पड़ोसी का तोता उन्हें देखकर सीटी मारता है. वह पूरे दिन बोलता रहता है और बहुत शोर मचाता है. इसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी होती है.
आरोप है कि बुजुर्ग ने जब तोते के मालिक से इसकी शिकायत की तो वह झगडे पर उतारू हो गया. तंग आकर उसने पुलिस को सारी बात बताई. बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने तोते के मालिक के खिलाफ शांति भंग करने और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज किया है. साथ ही तोते के मालिक को थाने बुलाकर चेतावनी दी कि बुजुर्ग को भविष्य में उससे या उसके तोते से किसी भी तरह की तकलीफ नहीं होनी चाहिए.


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead