पहले पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मैं पूज्य बापू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और साथ ही उनका भी नमन करता हूं, जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया। 1948 में इसी दिन, नाथूराम गोडसे ने नई दिल्ली के बिड़ला हाउस के परिसर में महात्मा गांधी को गोली मारकर हत्या कर दी थी। महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को हुआ था। वे भारत के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक थे और उन्होंने देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Also read: ‘फाइटर’ बनी 2024 की नंबर वन फिल्म, कमाए करोड़ों रुपये
देशभर में आज गांधी जयंती मनाई जा रही है
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि पर पूरा देश आज बापू की स्मृति में समर्पित है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी राजघाट पर जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी राजघाट पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनका नमन किया।
Also read: सोमालिया के लुटेरों ने हाईजैक किया ईरानी जहाज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि ‘मैं बापू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके गंभीर विचारों को याद करता हूं। मैं उन सभी लोगों को भी श्रद्धांजलि देता हूं जो हमारे राष्ट्र की सेवा में शहीद हुए हैं। उनके बलिदानों को कभी भुलाया नहीं जाएगा और वे विकसित भारत के लिए काम करने के हमारे संकल्प को मजबूत करते रहेंगे।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder