पिछले कुछ समय से भारत के विभिन्न राज्यों में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं, जिससे लोगों के बीच डर का माहौल बढ़ता जा रहा है। अब महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य में भी भूकंप के झटके दर्ज किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह महाराष्ट्र के पालघर जिले में भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी। आइए जानते हैं कि इस भूकंप की तीव्रता कितनी रही।
Also Read: चीन में फैल रहे HMPV वायरस का पहला मामला बेंगलुरु में, 8 महीने का बच्चा संक्रमित
कितनी थी भूकंप की तीव्रता?
सोमवार की सुबह महाराष्ट्र के पालघर जिले में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई है। पालघर जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख ने सोमवार को आए भूकंप के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने आधिकारिक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया है कि जिले के डहाणू तालुका तड़के सुबह 4 बजकर 35 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
नुकसान की सूचना नहीं
अधिकारी ने बताया है कि पालघर के डहाणू तालुका में बोर्डी, दापचरी और तलासरी इलाकों के लोगों ने सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए हैं। अधिकारियों की ओर से दी गई सूचना के मुताबिक, पालघर में आए भूकंप के कारण अब तक ने किसी के हताहत होने या किसी संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई है।
Also Read: कांग्रेस का चुनावी वादा: महिलाओं को ₹3000, हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम की घोषणा
क्यों आते हैं भूकंप?
भारत समेत पूरी दुनिया में भूकंप की घटनाएं हाल के दिनों में काफी बढ़ गई हैं। दरअसल, हमारी धरती के भीतर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स लगातार अपने स्थान पर घूमते रहती हैं। हालांकि, कभी-कभी इनमें टकराव या घर्षण भी होता है। इसी कारण धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती हैं।


More Stories
Will Trump’s Russia Oil Move Make Petrol and Diesel Cheaper in India?
1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा, 39 घंटे बाद मौत
Prakash Raj Says India Is Neither Bangladesh Nor Nepal, Calls for Democratic Regime Change