शुक्रवार को मदुरै जा रही एक निजी एयरलाइन के विमान में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई, जिससे उसे चेन्नई एयरपोर्ट लौटना पड़ा. हवाई अड्डा अधिकारियों के अनुसार, उड़ान भरने के लगभग आधे घंटे बाद पायलट ने तकनीकी समस्या महसूस की और चेन्नई लौटने की अनुमति मांगी. विमान में 68 यात्री सवार थे, जिसे बाद में सुरक्षित रूप से चेन्नई में उतार लिया गया. सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इस घटना पर इंडिगो एयरलाइंस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
बम की धमकी के बाद इंडिगो की कोच्चि-Delhi फ्लाइट की नागपुर में आपात लैंडिंग
इससे पहले 17 जून को केरल के कोच्चि से दिल्ली आ रही इंडिगो के विमान 6E-2706 की नागपुर में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी थी. विमान को बम की धमकी मिलने के बाद एहतियातन यह कदम उठाया गया था। कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीआईएएल) ने बताया था कि मंगलवार को मस्कट से यहां पहुंचे (6E-1272) और दिल्ली के लिए रवाना हुए इंडिगो के विमान (6E-2706) को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. इंडिगो के विमान के बारे में उसके आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी मिली थी, जो 157 यात्रियों और छह चालक दल के सदस्यों के साथ सुबह 9.31 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ था. इसका दिल्ली में लैंड करने का समय दोपहर 12.35 बजे था. इस बीच दो घंटे 43 मिनट हवा में रहने के बाद विमान को सुबह 11.54 बजे नागपुर में उतारा गया था.
टर्बुलेंस के बावजूद एयरलाइन की गोवा से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट 6E 6811 सुरक्षित उतरी
इससे पहले एयरलाइन ने मंगलवार को एक बयान में कहा था कि गोवा से लखनऊ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में प्रतिकूल मौसम की वजह से सोमवार को बीच हवा में टर्बुलेंस का अनुभव किया गया, लेकिन चालक दल ने विमान को सुरक्षित रूप से लैंड कराया. एयरलाइन ने आगे कोई विवरण दिए बिना कहा कि फ्लाइट 6E 6811 लखनऊ में सुरक्षित रूप से उतरी. एयरलाइन ने कहा, ’16 जून को उत्तरी गोवा से लखनऊ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 6811 में पश्चिमी भारत में सक्रिय मानसून मौसम की स्थिति के कारण कुछ समय के लिए टर्बुलेंस हुआ. ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित इसके पायलट और केबिन क्रू ने ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थापित प्रोटोकॉल का पालन किया.’


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा