मनोज त्रिपाठी, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी को और बेहतर किया जाएगा। गुरुवार को विधानमंडल में पेश किए गए बजट में सरकार ने चार नए एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए 1,050 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की है। इन एक्सप्रेसवेज के बनने से तीन प्रमुख तीर्थ स्थलों – काशी, प्रयागराज और हरिद्वार – की कनेक्टिविटी में सुधार होगा। इन एक्सप्रेसवेज का निर्माण उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) द्वारा किया जाएगा।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि सरकार प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सड़क कनेक्टिविटी को और मजबूत कर रही है। औद्योगिक विकास के उद्देश्य से आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 36 लाख करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर हुए थे, जिनमें से 6.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रदेश में प्राप्त हो चुका है।
Also Read: भारतीय टीम दुबई में धुआंधार आगाज को तैयार, ‘रोहित ब्रिगेड’ करेगी बांग्ला शेरों का हौसला पस्त
90.83 किलोमीटर लंबा होगा लिंक एक्सप्रेसवे
उन्होंने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए नया लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। इस 90.83 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण पर 4837.64 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह छह लेन का ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे होगा, जो प्रवेश नियंत्रित होगा। यह एक्सप्रेसवे आगरा-लखनऊ और बुंदेलखंड जंक्शन के पास इटावा के कुदरैल से शुरू होकर फर्रुखाबाद होते हुए हरदोई में समाप्त होगा। इसके लिए सरकार ने बजट में 900 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है।
Also Read: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती: राहुल गांधी के बयान पर क्यों भड़के एकनाथ शिंदे?
विन्ध्य लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण
वहीं, गंगा एक्सप्रेस-वे को प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली होते हुए सोनभद्र से जोड़ने के लिए विन्ध्य लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जाएगा। 320 किलोमीटर के इस लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण पर करीब 22,400 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे के अंतिम बिंदु प्रयागराज से शुरू होकर सोनभद्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर समाप्त होगा। इसका निर्माण होने के बाद मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व झारखंड के साथ उत्तर प्रदेश की रोड कनेक्टिविटी बेहतर होगी। सरकार ने बजट में इसके लिए 50 करोड़ रुपये का प्रविधान किया है।
Also Read: कुरुक्षेत्र: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की सबसे बड़ी चुनौती क्या है?
मेरठ से सीधा हरिद्वार
इसके अलावा, सरकार ने मेरठ को हरिद्वार से जोड़ने के लिए गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इस परियोजना के बाद गंगा एक्सप्रेसवे से काशी, प्रयागराज और हरिद्वार जैसे तीन प्रमुख तीर्थ स्थल जुड़ जाएंगे। 594 किलोमीटर लंबी गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना पर लगभग 36,230 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, और इसे 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वाहनों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके साथ ही, बुंदेलखंड रीवा एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए सरकार ने बजट में 50 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की है।
सरकार ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के साथ डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना के लिए 461 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिसमें लगभग 9.5 हजार करोड़ रुपये का निवेश अनुमानित है।
लखनऊ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सिटी के विकास के लिए पांच करोड़ रुपये की राशि रखी गई है।
साथ ही, साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में टेक्नोलॉजी ट्रांसलेशन रिसर्च पार्क की स्थापना के लिए तीन करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
Also Read: मध्य प्रदेश के बाद अब गोवा में भी टैक्स फ्री हुई छावा, सीएम प्रमोद सावंत ने किया एलान


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief