रसोई घर में उपयोग होने वाली वस्तुओंं की कीमतों में पिछले कुछ दिनों में भारी इजाफा हुआ है. अब घरेलू रसोई गैस LPG का नया कनेक्शन (LPG Gas Connection) लेना भी महंगा हो गया है. पेट्रोलियम कंपनियां कल यानी 16 जून से बढ़े हुए दाम लागू कर देंगी.
14.2 kg वाले सिलेंडर के सिक्योरिटी अमाउंट में कंपनियों ने 750 रुपये का इजाफा कर दिया है. पांच किलोग्राम वाले सिलेंडर के लिए भी अब 350 रुपये ज्यादा देने होंगे. सिलेंडर के साथ दिए जाने वाले गैस रेगूलेटर की कीमत भी 100 रुपये बढ़ा दी गई है. उज्ज्वला योजना के लाभार्थी भी अगर दूसरा सिलेंडर लेंगे तो उन्हें बढ़ा हुआ पैसा देना होगा.
कितनी बढ़ गई कीमत
अब नया रसोई कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ता को 2,200 रुपये देने होंगे. पहले यह राशि 1450 रुपये थी. इस तरह अब 750 रुपये सिलेंडर की सिक्योरिटी के रूप में ज्यादा जमा कराने होंगे. इसके अलावा रेग्युलेटर के लिए 250, पासबुक के लिए 25 और पाइप के लिए 150 रुपये अलग से देने होंगे. इस हिसाब से पहली बार गैस सिलेंडर कनेक्शन और पहले सिलेंडर के लिए उपभोक्ता को कुल 3,690 रुपये खर्चने होंगे. अगर कोई दो सिलेंडर लेता है तो उसे सिक्योरिटी के रूप में 4400 रुपये देने होंगे.


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed