अगर आप न्यू ईयर पर मथुरा वृंदावन यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है। वृंदावन के प्रमुख बांके बिहारी मंदिर ने कुछ महत्वपूर्ण अपीलें की हैं, साथ ही ट्रैफिक और प्रवेश से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया गया है।
नए साल के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर अपने भगवान के दर्शन करते हैं और नए साल की शुरुआत करते हैं। देश के प्रमुख मंदिरों में हर साल न्यू ईयर पर लाखों लोग जुटते हैं।
मथुरा वृंदावन में तो सालभर पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है, लेकिन नए साल के दौरान यहां सबसे अधिक पर्यटक आते हैं।
मुख्य रूप से दिल्ली एनसीआर के निवासी यहां सबसे अधिक आते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए, वृंदावन पुलिस प्रशासन और बांके बिहारी मंदिर ने विशेष एडवाइजरी जारी की है।
क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान वृंदावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बांके बिहारी के दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी को देखते हुए, जिला प्रशासन ने नए साल पर लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई है।
प्रशासन नए साल की तैयारियों और व्यवस्थाओं में सक्रिय हो गया है। भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए, 2 जनवरी तक वृंदावन में बाहरी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
Also Read: अजरबैजान प्लेन क्रैश: दो हिस्सों में टूट गया प्लेन, कई मीटर दूर तक बिखरी थीं लाशें
बांके बिहारी मंदिर ने की भक्तों से अपील
दुनियाभर से हजारों भक्त मथुरा वृंदावन पहुंचते हैं। बृजधाम में लोग गोकुल, बरसाना, गोवर्धन और नन्दगांव के मंदिरों में दर्शन करते हैं, लेकिन वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर का भक्तों के बीच विशेष आकर्षण है।
इस मंदिर में अपने आराध्य के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करना प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इसे देखते हुए, मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
Also Read: IRCTC की वेबसाइट अचानक डाउन, ई-टिकटिंग सेवा अस्थायी रूप से बंद
बांके बिहारी मंदिर में बच्चों और बुजुर्गों को न लाएं
बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन ने भक्तों से विशेष अपील की है। भीड़ को देखते हुए, उन्होंने बच्चों, बुजुर्गों, बीमारों और कमजोर महिलाओं से मंदिर न आने की विनती की है।
रअसल, बांके बिहारी मंदिर काफी छोटा है, जिससे यहां भीड़ को नियंत्रित करना कठिन हो जाता है। इससे पहले भी मंदिर में भगदड़ की स्थिति बन चुकी है, जिसमें कई लोग घायल या जान गंवा चुके हैं।
इसलिए, अगर आप वृंदावन जाने का विचार कर रहे हैं, तो इन महत्वपूर्ण नियमों को जानना आवश्यक है। मंदिरों में इतनी ज्यादा भीड़ होती है कि चलना भी मुश्किल हो जाता है।
ऐसे में, नए साल पर मथुरा वृंदावन जाने का प्लान करते समय पूरी तैयारियों के साथ जाएं।
Also Read: IPS Officer Saves YouTuber Ranveer Allahbadia and Girlfriend from Drowning in Goa


More Stories
Nuclear Power Operator to Set Up New Design Unit to Back Private Sector Projects
फर्जी IAS तृप्ति राजपूत पर शिकंजा, ससुराल से मिले ट्रेनिंग अफसर के मोमेंटो और ‘भारत सरकार’ लिखी इनोवा जब्त
Cyber Cell Honours Samay Raina as Comedian Jokes About Latent Controversy With CM