केरल के पथनामथिट्टा जिले में 34 वर्षीय एक व्यक्ति को लगभग डेढ़ साल पहले उसके किराए के घर से लापता हो जाने के बाद अब उसे इडुक्की जिले के एक गांव से खोजा गया है. इस खबर की पुष्टि पुलिस ने शुक्रवार को की.
पुलिस ने नौशाद को थोम्मनकुथु से खोज निकाला. उसके एक दिन पहले ही उसकी 25 वर्षीय पत्नी अफसाना को उसके लापता होने के मामले में गिरफ्तार किया गया था.
Also Read: भारतीय मूल के नागरिक को मिला यूएई का पहला मेगा पुरस्कार, 25 वर्षों तक प्रतिमाह मिलेंगे 5.5 लाख रुपये
अफसाना ने पुलिस को दिए एक बयान में कहा था कि नौशाद की हत्या कर दी गई है और उसके शव को दफना दिया गया है
पुलिस के अनुसार नौशाद नवंबर 2021 में अपने किराए के घर से लापता हो गया और उसके बाद वह थोम्मनकुथु में एक खेतिहर मजदूर के रूप में रह रहा था.
Also Read: Beyond Tomatoes: The Greater Inflation Risk in Upcoming Months
केरल के नौशाद ने डर के कारण घर छोड़ा
नौशाद ने संवाददाताओं से कहा कि वह घर से भाग गया क्योंकि वह अपनी पत्नी से डरा हुआ था. नौशाद ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी द्वारा बुलाए गए कुछ लोगों ने उसकी पिटाई की थी.
पुलिस ने पुलिस को गुमराह करने वाला बयान देने के आरोप में अफसाना को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया.
Also Read: Jewish body demands removal of Bawaal from OTT over Auschwitz’s scene
महिला के बयान के आधार पर शव को बरामद करने के लिए पुलिस अफसाना को कुछ स्थानों पर ले गई थी.
पुलिस नौशाद के पिता की शिकायत पर गुमशुदगी मामले की जांच कर रही थी और उसने अफसाना द्वारा हाल ही में नौशाद को देखने का दावा किए जाने के बाद उसने कोड्डाल पुलिस थाने में पूछताछ के लिए बुलाया था.
Also Read: IMD issues heavy rain warning; Mumbai-Goa highway reopened


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation