भारत के प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना ने गुरुवार को पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के. विनोद चंद्रन को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति चंद्रन 29 मार्च, 2023 को पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्त हुए थे। उनके शपथ ग्रहण के साथ ही सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या 33 हो गई है, जबकि स्वीकृत संख्या 34 है, जिसमें मुख्य न्यायाधीश भी शामिल हैं।
Also Read: India Becomes Fourth Nation to Achieve Space Docking, Confirms ISRO
केंद्र ने 13 जनवरी को सर्वोच्च न्यायालय के कोलेजियम के उस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, जिसमें न्यायमूर्ति चंद्रन को सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की गई थी। प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना की अगुवाई में पांच न्यायाधीशों के कोलेजियम ने सात जनवरी को हुई बैठक में न्यायमूर्ति चंद्रन के नाम की सिफारिश की, जिन्हें आठ नवंबर, 2011 को केरल उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।
Also Read: Saif Ali Khan injured in robbery attempt at Mumbai home, police detain suspects
इस बीच मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तेलंगाना हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में चार न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 11 जनवरी को हुई बैठक में कॉलेजियम ने रेणुका यारा, नरसिंह राव नंदीकोंडा, तिरुमाला देवी ईडा और मधुसूदन राव बोब्बिली रामैया के नामों को मंजूरी दी। एक अन्य फैसले में कॉलेजियम ने न्यायिक अधिकारियों -अवधनाम हरि हरनाधा सरमा और डॉ. यादवल्ली लक्ष्मण राव को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने को भी मंजूरी दी।


More Stories
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Odisha, Andhra Pradesh on High Alert as Severe Cyclonic Storm Arnab Approaches