भारत का 28वां राज्य है झारखंड. उसकी राजधानी हैं रांची.
इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. नूपुर शर्मा के विवादित बयान से बिफरे एक संप्रदाय विशेष के लोगों ने राजधानी रांची के मेन रोड में विरोध प्रदर्शन.
रांची : नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद राजधानी रांची के मेन रोड में हिंसक झड़प के बाद स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाला.
वहीं, किसी तरह की अफवाह न फैले.
इसको लेकर गृह विभाग ने शहर में इंटरनेट सेवा पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है. दूसरी ओर, प्रभात खबर भी लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देते हुए शांति बनाए रखने की अपील करता है.
शुक्रवार की शाम 7 बजे से शनिवार की सुबह 6 बजे तक इंटरनेट सेवा पर रोक
रांची के मेन रोड में हुई घटना को देखते हुए गृह विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ने सभी तरह के इंटरनेट सेवा पर अस्थायी रोक लगा दी है. शुक्रवार की शाम सात बजे से शनिवार की सुबह छह बजे तक यह रोक लगायी गयी है.इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अफवाह फैलाकर माहौल नहीं बिगड़े, इसको देखते हुए सभी तरह के इंटरनेट सेवा पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दिया गया है.
रांची के सुजाता चौक से फिरयालाल चौक और उसके आसपास 500 मीटर की परिधि में धारा 144 लगा दिया गया है. वहीं, इस क्षेत्र में पांच या पांच से अधिक व्यक्ति के जमा होना वर्जित रहेगा.
डीसी छवि रंजन ने भी लोगों से संयम बरतने की अपील की है.
प्रभात खबर भी लोगों से किसी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है.


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder