स्मृति मंधाना की नाबाद तूफानी अर्धशतक से भारत ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ 2022 के अपने दूसरे मैच में भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर जीत का अपना खाता खोल लिया है। मैच में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित किए गए 18 ओवर में 99 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में भारत की महिला टीम ने 11.4 ओवर में सिर्फ 2 विकेट गंवाकर 102 रन बना लिए। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय टीम की यह पहली जीत है।
शानदार रही तीसरे दिन शुरुआत
इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के तीसरे दिन भारत की शुरुआत काफी शानदार रही। वेटलिफ्टिंग में 19 साल के लालरिनुंगा जेरेमी ने पुरुष 67 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीता। उधर बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स के तीसरे दिन भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज T20 मुकाबला शुरू हो गया है। दोनों ही महिला टीमों को अपने पहले मुकाबले में हार मिली है। भारत को हालांकि जहां अपने से बेहद मजबूत और वर्ल्ड टी20 चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा तो पाकिस्तान को कमजोर बारबाडोस की टीम ने शिकस्त दे दी। इसके अलावा बॉक्सिंग, स्विमिंग, जिमनास्टिक्स, साइकिलिंग, वेटलिफ्टिंग, टेबल टेनिस, स्क्वाश में भारतीय एथलीट्स दावेदारी पेश करेंगे। यहां हम आपको CWG 2022 के तीसरे दिन भारतीय इवेंट्स का पूरा शेड्यूल बताएंगे। लाइव इवेंट्स के साथ आप सभी अपडेट्स यहां देख पाएंगे।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead