भारत और कनाडा के बीच संबंधों में सक्रियता बढ़ रही है, क्योंकि भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए ई-वीजा सेवा को फिर से शुरू कर दिया है. इसकी जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के आधार पर दी है. पिछले दो महीने से कनाडाई नागरिकों के लिए भारत ने इलेक्ट्रॉनिक वीजा सेवा पर रोक लगा रखी थी. इस पर पुनः वीजा सेवा को शुरू करने के बाद, कनाडाई नागरिक अब भारत की यात्रा कर सकेंगे.
Also Read: Binance के सीईओ Changpeng Zhao का इस्तीफा, मनी लॉन्ड्रिंग केस में दोषी
दरअसल, कनाडा ने सितंबर में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारतीय एजेंट्स पर लगाया था. इस वजह से दोनों देशों के संबंध काफी खराब हो गए. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिस ट्रूडो ने संसद में कहा था कि कनाडाई नागरिक निज्जर की जून में ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में गुरुद्वारे के बाहर हुई हत्या को भारतीय एजेंट्स ने अंजाम दिया था. इसके बाद 21 सितंबर को भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए ई-वीजा सर्विस पर रोक लगा दी.
Also Read: NCERT पैनल ने की सिलेबस बदलने की सिफारिश, किताबों में शामिल हो सकते हैं महाभारत और रामायण
भारत ने हत्या में हाथ होने से किया इनकार
भारत सरकार ने ट्रूडो के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था. भारत ने कनाडाई प्रधानमंत्री के आरोपों को बेतुका और राजनीति से प्रेरित बताया था. नई दिल्ली ने कहा था कि अगर कनाडा को सच में लगता है कि निज्जर की हत्या में भारत का हाथ है, तो उसे अपने इस दावे को साबित करने के लिए सबूत पेश करने चाहिए. इस घटना के बाद से ही दोनों देशों के संबंध बिगड़ गए. भारत-कनाडा दोनों ने ही अपने-अपने देश से कई सारे राजनयिकों को जाने को भी कह दिया.
Also Read: Transgender players banned from International women’s cricket by ICC


More Stories
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Odisha, Andhra Pradesh on High Alert as Severe Cyclonic Storm Arnab Approaches