कर्नाटक में बसों पर हमले के खतरे की आशंका के कारण बुधवार को पुलिस ने अलर्ट जारी किया।इसके बाद एमएसआरटीसी ने कर्नाटक जाने वाली अपनी बसों का संचालन स्थगित करने का फैसला किया। सीमा विवाद को लेकर बुधवार को बेलगावी में उग्र प्रदर्शन किया गया था।
कर्नाटक व महाराष्ट्र के बीच सीमा विवाद गहरा रहा है। इसे लेकर पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। कर्नाटक में बसों पर हमले के खतरे की आशंका के कारण बुधवार को पुलिस ने अलर्ट जारी किया। इसके बाद एमएसआरटीसी ने कर्नाटक जाने वाली अपनी बसों का संचालन स्थगित करने का फैसला किया। इस दौरान महाराष्ट्र की बसों व ट्रकों पर पथराव की घटना सामने आई थी।
एमएसआरटीसी ने कहा कि इस अलर्ट के आधार पर आगामी आदेश पर कर्नाटक जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन रोका गया ह। पुलिस द्वारा बसों और यात्रियों की सुरक्षा की मंजूरी मिलने के बाद सेवाएं बहाल की जाएंगी।
गृह मंत्री शाह से बात करेंगे फडणवीस, पवार साहब को कर्नाटक जाने की जरूरत नहीं
इससे पहले बेलगावी में ट्रकों व बसों पर पथराव के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि वे सीमा विवाद मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात करेंगे। उन्होंने दोनों राज्यों की जनता से भी अपील की कि वह शांति कायम रखे और कानून व्यवस्था अपने हाथ में न ले। फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र कानून व्यवस्था के लिए पहचाना जाता है। मैं राज्य के लोगों से आग्रह करता हूं कि वे सीमावर्ती इलाकों में शांति कायम रखें।
बोम्मई व शिंदे ने की बात
दोनों सीएम ने इस बात पर सहमति जताई कि शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखनी चाहिए। बता दें, महाराष्ट्र कर्नाटक सीमा विवाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।इस पैकेज व सीमा विवाद पर बात करने के लिए महाराष्ट्र के दो मंत्री चंद्रकांत पाटिल व शंभुराज देसाई मंगलवार को बेलगावी जाने वाले थे।कर्नाटक के सीएम ने शांति बनाए रखने की अपील के साथ कहा है कि राज्य के लोगों के हितों की रक्षा की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट व केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से पक्ष रखा जाएगा।


More Stories
Two Lok Sabha MPs Refuse Salary: Meet the Lawmakers Who Decline Pay
IT कंपनियों पर बढ़ सकते हैं साइबर हमले NASSCOM ने सुरक्षा बढ़ाने की दी सलाह
Rajya Sabha Honors Former MPs Mukul Roy, Janardhan Waghmare and H K Dua