प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद का बजट सत्र शुरू होने से पहले मीडिया को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज बजट सत्र शुरू हो रहा है। अर्थ जगत में जिनकी मान्यता है उनकी आवाज आशा की किरण ला रही है। आज भारत की वर्तमान राष्ट्रपति संयुक्त सदन को पहली बार संबोधित करने जा रही हैं। उनका संबोधन भारत के संविधान, संसदीय प्रणाली का गौरव है और आज नारी सम्मान का भी अवसर है।
उन्होंने कहा, ”हमारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी एक महिला हैं जो कल बजट पेश करने वाली हैं। आज के वैश्विक परिस्थिती में भारत के बजट के तरफ ना सिर्फ भारत का बल्कि पूरे विश्व का ध्यान है। डामाडोल विश्व की आर्थिक परिस्थिति में भारत का बजट भारत की जनता की आशाओं आकांक्षाओं को पूरा करेगा ही लेकिन विश्व जो आशा की किरण को और प्रकाश में लाएगा आए। मुझे पूरा भरोसा है कि निर्मला जी इन अपेक्षाओं को पूर्ण करने का भरपूर प्रयास करेंगी।”


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा