भारत और चीन के बीच स्थिति एक बार फिर से तनावपूर्ण हो गये हैं और अरुणाचल प्रदेश में घुसने की कोशिश करने वाले चीनी सैनिकों की पिटाई के बाद इंडियन एयरफोर्स के विमान लगातार उड़ान भर रहे हैं। आशंका जताई गई है, कि चीनी मानवरहित विमान भारतीय सीमा में घुसपैठ कर सकते हैं। वहीं, एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, तवांग के पास यांग्त्से क्षेत्र में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हालिया संघर्ष से पहले, चीनी ड्रोन अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारतीय चौकियों की ओर बहुत आक्रामक रूप से आ रहे थे, जिसके बाद इंडियन एयरफोर्स के विमानों ने भी उड़ान भरना शुरू कर दिया।
भारतीय विमान भर रहे उड़ान
भारतीय विमान भर रहे उड़ान एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी सेना एलएसी पर होलीदीप और परिक्रमा क्षेत्र के आसपास यांग्त्से में आक्रामक व्यवहार कर रही हैं, जहां चीन भारतीय सैनिकों की तैनाती का विरोध करता रहा है। भारतीय रक्षा सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि, “पिछले कुछ हफ्तों में चीनी विमानों को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने से रोकने के लिए 2-3 मौकों पर भारतीय लड़ाकू विमानों ने एलएसी पर स्थिति से निपटने के लिए उड़ान भरी है।” भारतीय सेना के रक्षा सूत्रों ने बताया कि,”चीनी सेना के हवाई उल्लंघन के खतरे से निपटने के लिए भारतीय Su-30MKI जेट्स ने उड़ान भरी है।” रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन एयरफोर्स को अरूणाचल प्रदेश में एलएसी के पार चीनी की वायुसेना की गतिविधियों का पता लगा है, जिसके बाद इंडियन एयरफोर्स एक्टिव मोड में है और किसी भी घुसपैठ का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है और गश्त की जा रही है।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा