पति-पत्नी के बीच रिश्तों में खटास और तलाक तक पहुँचने के कई मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। कभी-कभी तो रिश्ता टूटने का कारण बेहद अजीब होता है। ऐसा ही एक मामला आगरा से सामने आया, जहाँ पत्नी द्वारा सिर्फ 5 रुपये खर्च करने पर रिश्ता टूटने की नौबत आ गई।
आपको बता दें कि पति ने पत्नी को 5 रुपये का कुरकुरे का पैकेट दिलवाने से मना कर दिया जिससे पत्नी नाराज हो गई। गुस्साई पत्नी ससुराल छोड़कर मायके चली गई और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। युवती शाहगंज की रहने वाली है और उसकी शादी साल 2023 में सदर क्षेत्र में हुई थी। उसे कुरकुरे खाने का काफी शौक था।
Also Read: Driver flees after running over woman toll plaza staff on Delhi-Meerut expressway
कुरकुरे पर हुए विवाद के बाद पत्नी ने छोड़ा घर, मंगा तलाक
पत्नी ने जब पति से कुरकुरे खाने की फरमाइश की तो उसने नहीं दिलाए। इस बात पर कपल के बीच खूब झगड़ा हुआ और बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक जा पहुंची। गुस्से में आई पत्नी अपने पति के घर को छोड़कर मायके चली गई। पत्नी ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी और पुलिस ने मामला परिवार परामर्श केंद्र को भेज दिया। शनिवार को दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया। इस बीच काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने जानकारी दी कि दोनों पक्षों में आपसी समझौता करवाने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं बन पाई। दोनों को अगली तारीख दे दी गई है और हो सकता है कि मामला सुलझ जाए।
Also Read: Controversy Erupts Over Alleged Assault at Delhi CM’s Residence
शादी के बाद बदले पति के तेवर
काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने जानकारी दी कि युवती का पति चांदी का काम करता है और पत्नी को शादी से पहले ही कुरकुरे खाने की आदत थी। पत्नी ने बताया कि शादी के छह महीने तक पति ने उसका काफी ख्याल रखा लेकिन अब उसके तेवर काफी बदल गए हैं। छोटी-छोटी फरमाइश भी वह पूरी नहीं करता और छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता है। उसने यह भी बताया कि जब दो महीने पहले पांच रुपये के कुरकुरे के लिए बोला तो मना कर दिया और मारपीट तक कर दी।
Also Read: A Seasonal Guide to Vacation Destinations
पत्नी ने आरोप लगाया कि पति उसे खर्चे के पैसे नहीं देता और बेवजह मारपीट करता है। दूसरी तरफ पति का कहना है कि सिर्फ पांच रुपये के कुरकुरे के पीछे पत्नी ने लड़ाई की थी। जब कुरकुरे लाने के लिए मना कर दिया तो वह नाराज हो गई और झगड़ा करने लगी। वह नाराज होकर मायके चली गई।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation