कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं. राज्यपाल ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को सीएम के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ दिला दी है. इसके अलावा दिग्गज नेता मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम बन गए हैं. राज्यपाल ने मुकेश अग्निहोत्री को भी शपथ दिलाई है. सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री दोनों चार बार से विधायक हैं. पार्टी ने अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है.
सुक्खू बने हिमाचल के सीएम
बता दें कि हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रिज़ मैदान में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ. सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस के कई दिग्गज नेता पहुंचे. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट समेत कई नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए.
हिमाचल के 15वें सीएम के रूप में ली शपथ
जान लें कि सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 15वें सीएम के रूप में शपथ ली. शपथ ग्रहण के बाद कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी ने राज्य के लिए जो भी वादे किए हैं उनको पूरा किया जाएगा.


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation