प्रधानमंत्री आवास योजना को पांच साल के लिए बढ़ा दिया गया है। अब मोटरसाइकिल रखने वाले भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे, जबकि पहले उन्हें अपात्र मान लिया जाता था। हरदोई में एक लाख परिवारों को लाभ मिल चुका है। परियोजना निदेशक प्रेम त्रिपाठी ने कहा कि शासन के निर्देश मिलते ही आवासहीन परिवारों का सर्वे शुरू होगा। देशभर में इस योजना के तहत दो करोड़ परिवारों को लाभ मिलेगा।
Also read: रिटायर्ड फौजी ने पिस्टल से नाबालिग बेटे को गोली मार दी
आवास योजना के अंतर्गत लाभान्वित करने के लिए पात्र परिवारों का सर्वे किया जाएगा। पूर्व में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत किए गए सामाजिक आर्थिक सर्वे 2011 एवं आवास प्लस सर्वे 2018 में मिले उन आवासहीन परिवारों को भी लाभान्वित किया जाएगा जो किन्ही कारणों से अब तक योजना का लाभ नहीं उठा पाए हैं
मोटरसाइकिल रखने वाले भी अब प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठा सकेंगे
परियोजना निदेशक ने बताया नए दिशा निर्देशों में आवासहीन परिवार के किसी सदस्य के पास मोटर-साइकिल होने पर उसे भी योजना का लाभ दिया जाएगा। पूर्व में परिवार के किसी सदस्य के पास मोटरसाइकिल होने पर उसे योजना से बाहर कर दिया जाता था, हालांकि अब ऐसा नहीं होगा।
Also read: बम धमकी के बाद एयर इंडिया की उड़ान तिरुवनंतपुरम उतरी; 135 यात्री
अब तक एक लाख परिवारों को दिया जा चुका है योजना का लाभ
आवास लाभार्थियों को एक लाख 20 हजार रुपये की सहायता राशि के साथ ही आवास बनाने के लिए मनरेगा से 90 दिनों की मजदूरी दी जाती है।
Also read: ‘डोनाल्ड ट्रंप अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सत्ता पाना चाहते हैं’: बराक ओबामा


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation