भारत ने Google से विदेशी सट्टेबाजी कंपनियों के सरोगेट विज्ञापन डिस्प्ले नहीं करने के लिए कहा है. मिंट ने इस बात की जानकारी सूचना और प्रसारण मंत्रालय से अवगत एक सोर्स के हवाले से दी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि अल्फाबेट इंक के गूगल इंडिया को पिछले हफ्ते भेजे गए पत्र में कंपनी से कहा है कि वह फेयरप्ले, परीमैच, बेटवे जैसे सर्च रिजल्ट्स और यूट्यूब जैसे बेटिंग प्लेटफॉर्म्स से डायरेक्ट या सरोगेट सभी तरह के विज्ञापन तुरंत हटा दे.
रॉयटर्स ने 4 दिसंबर को एक सरकारी दस्तावेज और तीन सोर्सिस का हवाला देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा स्किल गेम्स को रेगूलेट करने के अलावा भारत का ऑनलाइन गेमिंग को रेगूलेट करने का प्लान सभी रियल-मनी गेम्स पर लागू होगा.
ऐड तुरंत रोकने को कहा
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मिंट से कहा कि मंत्रालय ने Google से इसे तुरंत रोकने के लिए कहा है. उन्होंने कहा है कि 3 अक्टूबर को हमारी अंतिम सलाह के बाद टीवी चैनलों और ओटीटी (ओवर-द-टॉप) प्लेयर्स ने ऑनलाइन सट्टेबाजी फर्मों के सरोगेट विज्ञापन दिखाना बंद कर दिया, लेकिन अभी भी ऐसे कई विज्ञापन YouTube और Google पर चल रहे हैं.


More Stories
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Odisha, Andhra Pradesh on High Alert as Severe Cyclonic Storm Arnab Approaches