नए साल से पहले, सामान्य लोगों को एक बड़ा तोहफा मिला है. घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 39 रुपए की कटौती की गई है. वास्तव में, ऑयल मार्केटिंग कंपनी ने 19 किलोग्राम वाले व्यावासायिक एलपीजी सिलेंडर के मूल्यों में कमी की है. इन सिलेंडर्स की कीमत में 39 रुपए की कमी हुई है. इससे सामान्य लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. आइए देखते हैं कि आपके शहर में व्यावासायिक गैस की कीमतें अब कितनी हैं.
बता दें, 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 39 रुपए तक कम होने के बाद आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी. कीमत कम होने के बाद कमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 1757.50 रुपए, कोलकाता में 1869 रुपए, मुंबई में 1710 रुपए और चेन्नई में 1929.50 रुपए में मिलेगा. ऑयल मार्केटिंग कंपनी ने क्रिसमस और न्यू ईयर के सेलिब्रेशन के पहले ही बड़ी छूट दी है.
वहीं, घरेलू LPG सिलेंडर की बात करें तो अगस्त से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर हैं, उसके रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आखिरी बार 30 अगस्त 2023 को घरेलु सिलेंडर की कीमत 200 रुपये कम की गई थी. IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 903 रुपये, कोलकाता में 929 रुपये और मुंबई में 902.50 रुपये है.
इससे पहले 1 दिसम्बर को बदली थीं कीमतें
बता दें कि इससे पहले 1 दिसंबर को 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव किया गया था. तब सिलेंडर का दाम 21 रुपये बढ़ाया गया था. वहीं, उससे पहले 16 नवंबर को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 57 रुपये घटाए गए थे. पिछले कुछ समय से लगभग हर महीने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव देखने को मिला है.


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief