गूगल ने भारत में भूकंप चेतावनी सेवा की शुरुआत की है। इस सेवा का लाभ एंड्रॉयड स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को मिलेगा। इसमें भूकंप के आगमन पर लोगों को तुरंत चेतावनी दी जाएगी। इसके माध्यम से लोग सुरक्षित तरीके से अपनी जान बचा सकेंगे। भूकंप दुनिया में सबसे आम प्राकृतिक आपदाओं में से एक है, और इस प्रारंभिक चेतावनी सेवा के माध्यम से लोग समय पर खुद को और अपने प्रियजनों को सुरक्षित रखने में सफल हो सकेंगे। इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Also Read: Maharashtra declares public holiday on Sept 29 as Anant Chaturdashi, Eid-e-Milad coincide
भारत में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनएससी) के परामर्श से यह प्रणाली शुरू की गई है। भूकंप का पता और अनुमान लगाने के लिए एंड्रॉइड स्मार्टफोन में सेंसर का उपयोग किया गया है। हरेक एंड्रॉइड स्मार्टफोन छोटे एक्सेलेरोमीटर से लैस होता है जो मिनी सीस्मोमीटर के रूप में काम कर सकता है। जब फोन को प्लग इन करके चार्ज किया जाता है तो यह भूकंप की शुरुआत का पता लगा सकता है।
Also Read: महाराष्ट्र सरकार: गणपति विसर्जन को देखते हुए आगे बढ़ाई ईद मिलाद-उन-नबी की छुट्टी

गूगल: सावधान रहें और ऐक्शन लें।
कंपनी ने एक ब्लॉग में कहा, ‘(एनडीएमए) और एनएससी के परामर्श के साथ आज हम भारत में एंड्रॉइड भूकंप अलर्ट प्रणाली पेश कर रहे हैं। इसके जरिये हमारी कोशिश एंड्रॉइड यूजरों को उनके क्षेत्र में भूकंप आने की स्वचालित शुरुआती चेतावनी देना है।’
Also Read: हज के नाम पर भिखारियों और पॉकेटमारों को मत भेजो: सऊदी ने पाकिस्तान को कहा
कंपनी के अनुसार, यह सेवा आने वाले सप्ताह में एंड्रॉइड-5 और उसके बाद के संस्करणों में उपलब्ध होगी। यह प्रणाली एंड्रॉइड स्मार्टफोन में मौजूद छोटे ‘एक्सेलेरोमीटर’ की मदद लेती है जो मिनी सीस्मोमीटर (भूकम्पमापी) के रूप में काम कर सकता है।
Also Read: Celebrating World Tourism Day: Exploring the Beauty of Our Planet


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead