नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव के पास बनी झुग्गी बस्ती में रविवार की शाम को भयंकर आग लग गई, जिससे इस घटना में दो दर्जन से अधिक झुग्गियां जलकर खाक हो गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप चौबे ने बताया कि आग की चपेट में आने से मौके पर स्थित कबाड़ियों के कई गोदाम भी जल गए। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की आठ गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चौबे ने बताया कि थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में के पास बनी झुग्गी बस्ती में रविवार की शाम को अज्ञात कारणों से आग लग गई।
उन्होंने बताया कि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, तथा वहां मौजूद करीब दो दर्जन से ज्यादा झुग्गिया जलकर खाक हो गई। उन्होंने बताया कि झुग्गी बस्ती के पास कई कबाड़ियो के गोदाम थे, जिसको आग ने अपनी चपेट में ले लिया।
इस शहर में भी शनिवार को झुग्गी बस्ती में लगी थी आग
गौरतलब है कि एक दिन पहले शनिवार को पश्चिम बंगला के सिलीगुड़ी शहर की एक झुग्गी बस्ती में भी भीषण आग लग गई थी। दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक शहर के वार्ड नंबर-18 की राणा बस्ती में रात करीब आठ बजे लगी आग में सैकड़ों मकानों और दुकानों के जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है।
सिलीगुड़ी के पुलिस आयुक्त अखिलेश चतुर्वेदी ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए कम से कम दमकल की पांच गाड़ियों को तैनात किया गया है। इस दौरान एक दमकलकर्मी घायल हो गया है। अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, हालांकि कई सिलेंडर विस्फोटों ने आग को और फैला दिया। इस झुग्गी बस्ती में करीब दो हजार लोग रहते हैं।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation