संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने किसानों, मजदूरों और आदिवासियों से अपनी मांगों को लेकर आज 6 मार्च को देशभर से दिल्ली कूच करने का आह्वान किया है. ये लोग ट्रेनों और बसों से दिल्ली आएंगे. किसानों के दिल्ली कूच आह्वान के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है. दिल्ली के सभी बॉर्डर पर पुलिस अलर्ट है. चौकसी बढ़ाई गई है. नई दिल्ली जिला और सेंट्रल दिल्ली में पुलिस का बंदोबस्त पुख्ता किया गया है, क्योंकि इन क्षेत्रों में भीड़ बढ़ने की आशंका है.
आंदोलनकारियों के आह्वान पर अगर किसान आज दिल्ली आ गए तो इस दौरान जाम के भी हालात हो सकते हैं. लेकिन, पुलिस ने कहा है कि नई दिल्ली इलाके में किसी भी तरह के प्रदर्शन की कोई इजाज़त नहीं है. अगर कोई शख्स दिल्ली में प्रदर्शन करेगा तो उसे डिटेन कर लिया जाएगा. रेलवे पुलिस अलर्ट पर रहेगी. हालांकि किसानों ने 10 मार्च को रेल रोकने का आह्वान किया है.
Also Read: लखनऊ में शॉर्ट सर्किट से गैस सिलेंडर में हुआ विस्फोट, 3 बच्चियों समेत 5 की मौत
दिल्ली पुलिस को सतर्क रहने का निर्देश
बताया गया है कि दिल्ली पुलिस को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली है कि छोटे-छोटे ग्रुप में ट्रेनों के जरिए या फिर बस से किसान दिल्ली पहुंच सकते हैं. अभी तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक प्रोटेस्टर की बहुत ज्यादा संख्या में दिल्ली पहुंच पाने का कोई अंदेशा नहीं है. फिर भी पुलिस सतर्क है ताकि दिल्ली में किसान प्रदर्शन न कर सकें. खासतौर पर उन क्षेत्रों में जो सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील हैं.
Also Read: India, S Korea to collaborate in critical tech, semiconductors: S Jaishankar
दिल्ली रवाना के लिए ट्रेनों और बसों का इस्तेमाल
किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि सरकार कहती है कि किसान बिना ट्रैक्टर-ट्रॉली के आएं, इसलिए हमने फैसला किया है की जहां के साथी ट्रेनों और बसों से दिल्ली आने वाले थे वो अब दिल्ली कूच करें. किसान अपनी 12 प्रमुख मांगों को लेकर 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के शंभू और खानौरी सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने ऐलान किया है कि 10 मार्च को देशभर में ‘रेल रोको’ प्रदर्शन किया जाएगा, रेल रोकने का ये प्रदर्शन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक का रहेगा.


More Stories
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Odisha, Andhra Pradesh on High Alert as Severe Cyclonic Storm Arnab Approaches