मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भूकंप के झटके महसूस किए गए है।. शुक्रवार सुबह झटके से लोग दहशत में आ गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.0 बताई जा रही है। भूकंप का केंद्र ग्वालियर से 28 किमी दूर था।
उत्तर भारत से लगे ग्वालियर में शुक्रवार को सुबह 10.31 भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल 4.0 पर इसकी तीव्रता बताई गई है। इसके बाद कई लोग अपने घरों से बाहर आ गए। खबर लिखे जाने तक किसी के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। खबर है कि भूकंप के झटके मध्यप्रदेश के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फार सीस्मोलाजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र ग्वालियर से 28 किलोमीटर दूर जमीन से 10 किलोमीटर भीतर था।
सिस्मो जोन-3 में हैं मध्यप्रदेश के कई जिले
मध्यप्रदेश के भी कई जिले सिस्मो जोन-2 में आते हैं। इनमें इदौर, ग्वालियर, अशोकनगर, भोपाल, आगर मालवा, उज्जैन, उमरिया, कटनी, ग्वालियर, गुना श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, बुरहानपुर, पन्ना, बड़वान, रीवा, रतलाम, देवास, सागर, शाजापुर, दतिया, नीमच, मंदसौर, विदिशा, राजगढ़, बालाघाट, बैतूल, छिंदवाड़ा, धार, रायसेन और दमोह जिले शामिल हैं।
भूगर्भीय हलचलों के अध्ययनकर्ताओं के अनुसार भोपाल की सीमा पर से सिस्मो लाइन गुजरी है। इसके कारण भोपाल और सीहोर जोन-2 में आते हैं, तो नर्मदापुरम और रायसेन जोन-3 में हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार भूकंप संवेदनशीलता के अनुसार प्रदेश के दो सिस्मो जोन हैं। नर्मदा घाटी की पट्टी से लगे इलाके अधिक संवेदनशील जोन-3 में है, जबकि भोपाल सहित प्रदेश के अन्य हिस्से सबसे कम संवेदनशील जोन-2 में हैं।


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
High Court Criticises ‘Loose Comments’ on Dia Mirza’s Diwali Ad, Directs BMC to Restore Video