मणिपुर के नोनी में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके लगभग 2:46 बजे महसूस किए गए और उनका उपरिकेंद्र पृथ्वी की सतह से 25 किमी की गहराई पर स्थित था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अधिकारियों ने अभी तक भूकंप के परिणामस्वरूप किसी के हताहत होने या नुकसान की पुष्टि नहीं की है।
इससे पहले 19 फरवरी को आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले के नंदीगामा शहर में भूकंप आया था। भूकंप के झटके रविवार सुबह करीब सात बजकर 13 मिनट पर आए था और 3.4 सेकंड तक रहे। दहशत में आए रहवासी अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए थे। उसी दिन, रिक्टर पैमाने पर 3.0 तीव्रता का भूकंप मध्य प्रदेश में भी आया था।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप इंदौर से करीब 151 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में धार में दोपहर करीब एक बजे आया था। भूकंप एजेंसी ने कहा कि भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था।
गुजरात : कच्छ और अमरेली में महसूस हुए भूकंप के झटके
गुजरात के कच्छ और अमरेली जिलों में सोमवार को क्रमश: 3.8 और 3.3 तीव्रता के भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। हालांकि, दोनों जगहों पर किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। अमरेली में पिछले एक हफ्ते में 3.1 से 3.4 तीव्रता के बीच पांच झटके महसूस हो चुके हैं। यहां पिछले दो वर्षों में लगभग 400 हल्के झटके दर्ज किए गए हैं। वहीं, कच्छ जिले में जनवरी 2001 में विनाशकारी भूकंप आया था।


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed