भारतीय उद्यम को मजबूत करने में मदद करने के तरीके के रूप में 2011 के जनवरी में शुरू हुए स्टार्टअप इंडिया ने अब 7 साल पूरे कर लिए हैं। प्रत्येक 16 जनवरी को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस दौरान सरकार 10 से 16 जनवरी 2023 तक स्टार्टअप इनोवेशन वीक मनाएगी। सरकार के प्रयासों का नतीजा है कि भारत में अब 87,000 से अधिक स्टार्टअप हैं, जिनमें से 50% टियर-2 और टियर-3 शहरों से हैं। हाल के रुझानों में देखा गया है कि स्टार्टअप्स में महिलाओं की भूमिका तेजी से बढ़ी है, 2019 तक भारत में 108 स्टार्टअप यूनिकॉर्न बनाए गए हैं।
31 राज्यों ने पॉलिसी भी बनाई
खबर के मुताबिक, 31 राज्यों ने स्टार्टअप को पूरा सपोर्ट (Startup) देने के लिए पॉलिसी भी बनाई है। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग यानी डीपीआईटीटी (DPIIT) देशभर में 75 जगहों पर इनोवेशन वीक का आयोजन करेगा। साथ ही 16 जनवरी को नेशनल स्टार्टअप दिवस के दिन राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2022 विजेता की भी घोषणा की जाएगी।
स्टार्टअप इंडिया इनोवेशन वीक 2023 में उद्यमियों, इच्छुक उद्यमियों और दूसरे समर्थकों के लिए नॉलेज शेयरिंग सत्र शामिल होंगे, जिसमें सरकारी अधिकारियों, इन्क्यूबेटरों, कॉरपोरेट्स और निवेशकों जैसे स्टार्टअप ईकोसिस्टम से प्रासंगिक हितधारकों को शामिल किया जाएगा।
कई अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे
आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में, देश में उद्यमिता और नवाचार की भावना को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप से संबंधित कई अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों में महिला उद्यमियों के लिए समर्पित कार्यशालाएं, इनक्यूबेटरों का प्रशिक्षण, परामर्श कार्यशालाएं, हितधारक गोलमेज सम्मेलन, क्षमता निर्माण कार्यशालाएं, स्टार्टअप पिचिंग सत्र आदि शामिल हैं।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा