दिल्ली-NCR में लगातार ठंड में इजाफा जारी है। यहां मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। वहीं, सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने का अनुमान है। IMD के अनुसार पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ती जा रही है जिसके कारण अगले 6-7 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। यानी आने वाले दिनों में राजधानी समेत NCR में ठंड बढ़ने वाली है।
दिसंबर के पहले हफ्ते से ही ठंड आ जाएगी अपने असली रूप में
IMD ने बताया कि दिसंबर के पहले हफ्ते से ही ठंड अपने असली रूप में आ जाएगी। एक दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और 5 दिसंबर को न्यूनतम तापमान घटकर 6 डिग्री तक पहुंच जाएगा जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के कई इलाकों में भी ठंड बढ़ जाएगी। राजस्थान के कुछ इलाकों में शीतलहर जैसी स्थिति बन रही है। अगले 5 दिन तक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के करीब रह सकता है।


More Stories
Will ( AI ) Artificial intelligence Replace Jobs? What Tech Leaders and Employees Say About the Future
बच्चे को पीठ पर बांधकर ड्यूटी करती मां का वीडियो वायरल, लोग बोले- ‘आधुनिक झांसी की रानी’
Trump U-Turn: US to Buy Russian Diesel as Zelenskyy Calls Move a ‘Gift to Putin’