दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में एक कोचिंग संस्थान में हुए हादसे में तीन बच्चों की मौत के बाद केजरीवाल सरकार ने तुरंत कार्रवाई का निर्णय लिया है. दिल्ली सरकार अब कोचिंग संस्थानों को नियंत्रित करने के लिए कानून लाने की योजना बना रही है. आम आदमी पार्टी की नेता और मंत्री आतिशी ने बताया कि सरकार कोचिंग संस्थानों को रेगुलेट करने के लिए कानूनी कदम उठाएगी और इस पर कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों से भी सुझाव लिए जाएंगे.
Also Read: केरल भूस्खलन: मरने वालों की संख्या बढ़कर 143 हुई, दो दिनों का राजकीय शोक घोषित
एमसीडी मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि बेसमेंट में चलने वाले कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं. राजेंद्र नगर, मुखर्जी नगर और प्रीत विहार में अब तक 30 बेसमेंट सील किए गए हैं. कई कोचिंग सेंटर को शो कॉश नोटिस भी जारी किया है. पूरी रिपोर्ट आने के बाद एक्शन लेंगे.
दिल्ली के Rau’s IAS कोचिंग सेंटर में हादसा
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में राव आईएएस (Rau’s IAS) कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में शनिवार शाम को बारिश के बाद पानी भरने से हादसा हो गया. इस दौरान कोचिंग में पढ़ने वाले तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी. इस मामले में पुलिस ने हादसे की जांच के लिए FIR दर्ज की है और कई टीमें गठित की हैं. पुलिस ने कोचिंग सेंटर के मालिक अभिषेक गुप्ता और को-ऑर्डिनेटर को गिरफ्तार कर लिया है.
Also Read: मनु भाकर बानी एक ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय
Rau’s IAS में पानी भरने की घटना पर चश्मदीदों के हैरान करने वाले बयान
मामले में सवाल उठता है कि कोचिंग में इतना पानी कैसे भर गया, जो छात्रों के डूबने जैसी हालत बन गई. इसे लेकर चश्मदीदों ने हैरान करने वाली बातें बताई हैं. चश्मदीद छात्र के मुताबिक, बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी में करीब 30-35 स्टूडेंट्स मौजूद थे. शाम 7 बजे लाइब्रेरी बंद होने पर जैसे ही हम बाहर निकले, तो सामने से बहुत तेज प्रेशर से पानी आ रहा था. जब तक हम लोग लाइब्रेरी खाली करते, तब तक घुटनों तक पानी भर चुका था.
Also Read: Rapido joins the unicorn club with a $120 million funding round


More Stories
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Odisha, Andhra Pradesh on High Alert as Severe Cyclonic Storm Arnab Approaches