नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी ने २६ जुलाई को भी पूछताछ की। इससे पहले उनसे एक दौर की पूछताछ हो चुकी है। वहीं, एक तरफ जहां ईडी सोनिया गांधी से पूछताछ कर रही है तो दूसरी तरफ राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस नेता श्रीनिवास को दिल्ली पुलिस द्वारा बाल पकड़कर खींचने का वीडियो सामने आया है।
कांग्रेस नेता का बाल खींचती नजर आई पुलिस
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कांग्रेस के प्रदर्शन कर रहे नेताओं को पुलिस हिरासत में ले रही है। इसी बीच श्रीनिवास को पुलिस बाल पकड़कर खींचती नजर आ रही है। इससे श्रीनिवास बेहद गुस्से में नजर आ रहे हैं और पुलिस वालों से बहस कर रहे हैं। इसके बाद उन्हें पकड़कर एक बस में डाल दिया जाता है, जिसमें पहले से ही कांग्रेस के अन्य नेता मौजूद थे।
वीडियो देख सोशल मीडिया पर भड़क गये लोग
सोशल मीडिया पर श्रीनिवास का ये वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग भड़क गये। जावेद नाम के यूजर ने लिखा कि ‘याद दिला दूं ये वही आदमी है जिसने कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किया बिना, बहुतों की जान बचाने में मदद की और आज दिल्ली पुलिस बाल खींच रही है।’
दीप शंखला ने लिखा कि ‘कांग्रेस के नेताओं के साथ ऐसा करने से भक्तों की अंधभक्ति और पक्की होती है। अमित शाह की पुलिस इसीलिए ऐसा करती है।’ आदित्य नाम के यूजर ने लिखा कि ‘श्रीनिवास कांग्रेस के सबसे एक्टिव कार्यकर्ताओं में से एक हैं लेकिन कांग्रेस आलाकमान इसको नजरअंदाज कर रही है. ऐसा न हो कि एक दिन सिंधिया की तरह ये भी बीजेपी में शामिल हो जाएं।’


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation