सरकारी तेल कंपनियों ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में वाणिज्यिक एलपीजी (LPG) के मूल्य में 100 रुपये की वृद्धि की है। पिछले दो महीनों में दूसरी बार वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की मूल्य में वृद्धि दर्ज की गई है। अक्तूबर में कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी के मूल्य में 209 रुपये की बढ़ोतरी की थी। इस वृद्धि के बाद, एलपीजी सिलेंडरों की मूल्य तब 1731.50 रुपये हो गई थी।
Also Read: Hamas commander, terrorists killed as Israel bombs Gaza’s largest refugee camp
कीमत में नई बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में 19 किलो वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर का दाम 1,731 से बढ़कर 1,833 रुपये हो गया है। वहीं मुंबई में इसकी कीमत 1,785.50 रुपये, कोलकाता में 1,943 रुपये और चेन्नई में 1999.50 रुपये हो गई है। अक्तूबर में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत मुंबई में 1,684 रुपये, कोलकाता में 1,839.50 रुपये और चेन्नई में 1,898 रुपये थी।
Also Read: कानपुर: महिला टीचर और बॉयफ्रेंड का कारनामा, 10वीं के छात्र का कर दिया मर्डर
वाणिज्यिक और घरेलू गैस सिलेंडरों (LPG) की कीमतों में अंतर
बता दें, एक सितंबर को तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में 158 रुपये की कटौती की थी। इसके बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमत घटकर 1,522 रुपये हो गई थी। अगस्त महीने की शुरुआत में भी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 99.75 रुपये की कटौती की थी। हालांकि, पिछले दो महीनों में कंपनियों ने दो बार कीमतों में बढ़ोतरी की है। हालांकि, इस दौरान खाना पकाने के लिए रसोई में इस्तेमाल होने वाली घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमत अब भी 903 रुपये है।
Also Read: Congress Leader Backs Deepika Padukone on Amid Controversy


More Stories
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers
BJP to Investigate Nagpur MLC Poll Loss, Examine Mahayuti Allies’ Campaign Efforts