केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि भारत ने ब्रह्मोस मिसाइलों से पाकिस्तान के कई वायुसेना ठिकानों को तबाह कर दिया है। शाह ने यह भी कहा कि इन हमलों के दौरान पाकिस्तान द्वारा इस्तेमाल किए गए चीनी रक्षा प्रणालियां पूरी तरह फेल हो गईं। उन्होंने इस कार्रवाई को भारतीय रक्षा ताकत का प्रमाण बताया और कहा कि यह हमला पाकिस्तान के लिए चेतावनी है।
Also Read:- BCCI का बड़ा फैसला: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच एशिया कप से बाहर
शाह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान की हद में जाकर कार्रवाई की और ब्रह्मोस मिसाइलों से उसके एयरबेस को निशाना बनाया। पाकिस्तान के पास मौजूद चीनी एयर डिफेंस सिस्टम एक भी मिसाइल रोक नहीं सका।”
शाह ने कहा– पाकिस्तान की तैयारी धरी की धरी रह गई
Also Read:- भारत का जल प्रबंधन: चिनाब नदी पर नहरों का विस्तार और नई संभावनाओं की तलाश
शाह के मुताबिक, पाकिस्तान ने अपने सीमावर्ती इलाकों में चीन से मिले आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम को तैनात किया था। लेकिन भारत के हमले के वक्त वे सभी सिस्टम निष्क्रिय साबित हुए। उन्होंने कहा, “चीन से मिले हाई-टेक राडार और इंटरसेप्टर सिस्टम भी भारत की सटीक मारक क्षमता के सामने नाकाम रहे।”
उन्होंने आगे कहा कि यह हमला एक कड़ा संदेश है कि भारत अपनी सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा। पाकिस्तान को अब यह समझ लेना चाहिए कि भारत अब जवाब नहीं, सीधा एक्शन लेने में यकीन रखता है।
Also Read:- कोच द्रविड़ ने हार का दोष गेंदबाजों पर डाला, युवा बल्लेबाजों को सराहा
भारतीय सेना ने भी इस कार्रवाई की पुष्टि की है और कहा कि यह रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण था। इस हमले में भारत ने केवल सैन्य ठिकानों को ही निशाना बनाया और किसी नागरिक स्थल को नुकसान नहीं पहुंचाया।


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief