बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को गैंगस्टर छोटा राजन को जमानत प्रदान की है। यह जमानत उसे होटल व्यवसायी जया शेट्टी के मामले में मिली है। जया शेट्टी की हत्या 2001 में हुई थी, और इस मामले में छोटा राजन पर आरोप लगाया गया था। 30 मई, 2024 को एक विशेष मकोका अदालत ने राजन को अन्य आरोपियों के साथ दोषी ठहराते हुए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
तिहाड़ जेल में बंद है छोटा राजन
छोटा राजन के खिलाफ जबरन वसूली और संबंधित अपराधों के लिए कई मामले दर्ज किए गए हैं, इसलिए होटल व्यवसायी की हत्या के मामले में उसके और अन्य आरोपियों के खिलाफ मकोका के तहत भी आरोप जोड़े गए। पिछले दो अलग-अलग मुकदमों में हत्या के मामले में तीन अन्य आरोपियों को दोषी ठहराया गया था तथा एक को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया था। राजन 2011 में पत्रकार जे डे की हत्या के मामले में पहले से ही आजीवन कारावास की सजा काट रहा है और वर्तमान में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।
Also Read: बेंगलुरु में भारी बारिश के बाद इमारत ढहने से 5 लोगों की मौत
कैसे हुआ था गिरफ्तार?
छोटा राजन जो हर बार किसी न किसी पैंतरे से बच जाता था, फंसा भी तो एक फोन कॉल से। छोटा राजन हमेशा VOIP नंबर के जरिए कॉल करता था, लेकिन उस दिन उसने वाट्सऐप के जरिए अपने एक नजदीकी का हालचाल जानने के लिए कॉल किया। इसी कॉल को सुरक्षा एंजेंसियों ने टैप कर लिया और अलर्ट हो गईं। फोन पर राजन ने कहा था कि वह आस्ट्रेलिया में सेफ नहीं है, इसीलिए जल्द ही यहां से वह निकल जाएगा। इसके बाद एंजेंसियों ने इंटरपोल से संपर्क किया जिसके बाद वह भी अलर्ट हो गईं।
Also Read: संजू सैमसन T20 वर्ल्ड कप फाइनल खेलने वाले थे, लेकिन 10 मिनट में बदल गई किस्मत
25 अक्टूबर 2015 को ऑस्ट्रेलियन फेडेरल पुलिस को पता चला कि एक इंडियन शख्स बाली जा रहा है, फेडरल पुलिस ने इंटरपोल के जरिए बाली इमिग्रेशन डिपार्टमेंट को जानकारी दी और छोटा राजन का प्लेन जैसे ही बाली पहुंचा, उसे पकड़ लिया गया। फिर उसे इंडिया लाया गया। गिरफ्तारी के समय राजन काफी डरा हुआ था, उसने खुद की जान को लेकर खतरा बताया था, उसने कहा था कि डी कंपनी उसकी जान के पीछे पड़ी हुई है। इसके बाद राजन को तिहाड़ जेल भेज दिया गया।


More Stories
अलवर में मां ने दो बच्चों की हत्या कर की आत्महत्या, बचाने आई बहन घायल
Mona Agarwal, Avani Lekhara Win Gold and Silver for India at Asian Para Games
Economist Who Predicted 2008 Financial Crisis Warns India Must Accelerate Growth to Create Jobs