देशभर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन हो रहा है, जिसे लोग उत्साहपूर्वक देख रहे हैं. इस समारोह के बीच, एक्टर प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है. जिसे इंटरनेट पर व्यापक रूप से शेयर किया जा रहा है. उन्होंने एक तंजयुक्त कैप्शन के साथ अपने भावनाओं को साझा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है.
इस अद्भुत मौके पर, हर कोई भक्तिभाव से भरकर प्रभु श्री राम की आराधना में डूबा हुआ है. उत्सव का हिस्सा बनने के लिए, कई फिल्मी सितारे भी इस भव्य समारोह में शामिल हुए हैं.
also read: सोशल मीडिया पर हर ट्रेंड राम के नाम
एक्टर प्रकाश राज के वीडियो पर मचा बवाल
हाल ही में अपने X हैंडल पर एक्टर ने एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में एक शख्स चर्च की छत पर खड़ा, हाथ में भगवा झंडा लिए दिख रहा है. इतना ही नहीं, वीडियो में शख्स चर्च के क्रॉस पर भगवा झंडा बांधता भी दिखाई दे रहा है. वहीं नीचे खड़ी भीड़ जय श्री राम के नारे लगा रही है. भीड़ में से ही किसी ने यह वीडियो शूट किया है, जिसे प्रकाश राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है.
also read: मलला की मूर्ति का रंग काला क्यों? दिलचस्प है इसके पीछे का कारण
एक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन डाला: “हे राम…क्या यह हमारे देश का नया नॉर्मल है. #JustAsking.”अयोध्या में राम मंदिर का भव्य समारोह हो रहा है, लेकिन प्रकाश राज के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है. नेटीजन्स प्रकाश राज के वीडियो पर विभिन्न तरीकों से कमेंट कर रहे हैं. फेमस एक्टर प्रकाश राज, जिन्होंने अपनी दमदार अदाकारी और दमदार आवाज के लिए पहले भी ट्रोलिंग का सामना किया है, इस वीडियो के बयानों के लिए फिर से ट्रोलिंग का शिकार हो गए हैं.
also read: सोनू निगम, शंकर महादेवन और अनुराधा पौड़वाल ने गाए राम भजन, भक्ति में लीन हुए दर्शक


More Stories
Cyclone Arnab Makes Landfall, Triggers Heavy Rain in Andhra Pradesh and Odisha
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश