दिसंबर का महीना शुरू होने मे केवल दो ही दिन का समय शेष रह गया है। अगले महीने शुरुआत से कुछ नियमों में भी बदलाव होने जा रहा है, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ सकता है।
बता दें, एक दिंसबर से जिन चीजों को लेकर बदलाव होने उनमें पेंशनर्स को अपना लाइफ सर्टिफिकेट, सीएनजी, पीएनजी एवं एलपीजी के रेट और ट्रेनों का समय शामिल हैं।
लाइफ सर्टिफिकेट की आखिरी तारीख:
अगर आपका नाम सरकार से पेंशन लेने वाले लोगों में आता है, तो आपको 30 नवंबर 2022 तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होगा। वहीं, आप अपना लाइफ सर्टिफिटेक नहीं जमा कराते हैं, तो फिर आपकी पेंशन रुक सकती है।
CNG,PNG और LPG की कीमतों में बदलाव
सरकार की ओर से हर महीने की शुरुआत में सीएनजी, पीएनजी और एलपीजी के दाम जारी किए जाते हैं। पिछले कुछ महीनों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस के दाम बढ़ने के कारण सीएनजी-पीएनजी के दामों में काफी इजाफा हो चुका है। इस महीने की शुरुआत में वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 115 रुपये कम किए गए थे।
बैंकों में 13 दिन की छुट्टी
साल के आखिरी महीने दिसंबर में क्रिसमस, साल का आखिरी दिन और गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्मदिन जैसे बड़े उत्सव होने के कारण बैंक 13 दिनों के लिए बंद रहेंगे।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा