छत्तीसगढ़: नारायणपुर इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में आठ नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ जारी है। नारायणपुर जिले के माड़ इलाके में पिछले दो दिनों से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में नारायणपुर-कोंडागांव-कांकेर-दंतेवाड़ा डीआरजी, एसटीएफ और आईटीबीपी 53वीं बटालियन के बल शामिल हैं और नक्सलियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।
Also Read: मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल को कोर्ट ने भेजा नाोटिस
अबूझमाड़ में पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में अब तक कुल 8 नक्सली मारे गए हैं और ड्यूटी के दौरान एक जवान की मौत हो गई और दो घायल हो गए हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर इलाके में विस्फोट की अलग-अलग घटनाएं भी सामने आई हैं जिसमें सुरक्षाबलों के तीन जवान घायल हो गए हैं। बस्तर में बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से आईटीबीपी के दो जवान घायल हो गए जबकि बीजापुर में प्रेशर बम ब्लास्ट होने से सुरक्षाबल का एक जवान घायल हो गया है।
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान घायल
एक पुलिस अधिकारी की ओर से मुठभेड़ को लेकर बताया गया कि अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में अब तक कुल 8 नक्सली मारे गए हैं जबकि ड्यूटी के दौरान एक जवान की मौत हो गई और दो जवान घायल हैं। इधर, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में विस्फोट की अलग-अलग घटनाओं में सुरक्षाबलों के तीन जवान घायल हो गए जिसकी जानकारी पुलिस की ओर से दी गई है। खबरों की मानें तो, बस्तर क्षेत्र के नारायणपुर जिले में बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से आईटीबीपी के दो जवान घायल हो गए जबकि बीजापुर में प्रेशर बम में विस्फोट होने से सुरक्षाबल का एक जवान घायल हो गया।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation