मेरठ के लोहिया नगर में मंगलवार को एक बड़ा हादसा घटित हुआ, जिसमें एक मकान में स्थित फैक्टरी में जबरदस्त विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि जिस मकान में फैक्टरी स्थित थी, वहां के दो-तीन मकानों के साथ ही आस-पास के क्षेत्र में भी हानि हुई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, और दस से अधिक लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं। उन्हें मेडिकल में भर्ती कराया गया है। वहीं डीएम व मजिस्ट्रेट समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। डीएम दीपक मीणा के अनुसार पटाखा फैक्टरी जैसी बात सामने नहीं आई है मौके से काफी मात्रा में साबुन बिखरा मिला है।
Also Read: वैश्विक समुद्री भारत शिखर सम्मेलन का PM करेंगे उद्घाटन
बताया कि मकान में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। धमाका इतना जबरदस्त था कि 33 केवी की लाइन के खंभे भी टूट गए। सड़क पर जा रहे कई लोग घायल हो गए। करीब 3 से 4 किमी तक आस पास के मकान धमाके से हिल गए। जो मकान धराशायी हुआ है वह किसी संजय गुप्ता का बताया जा रहा है जो गौरव त्यागी नाम के व्यक्ति ने किराए पर ले रखा था। पुलिस मौके पहुंचकर छानबीन कर रही है।
Also Read: Nithari killings accused Surinder Koli, Pandher acquitted, death penalty canceled
मौके पर गंभीर घायलों की मदद के लिए एनडीआरएफ की तरफ़ बुलाया गया
जिस मकान में फैक्टरी संचालित थी सत्यकाम स्कूल के पास ही है। विस्फोट स्कूल के समय से पहले हुआ अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। विस्फोट से तीन मकान गिरने के साथ दूरदराज तक के मकान भी हिल गए।
सत्यकाम स्कूल के अलावा आसपास के सभी मकानों के शीशे टूट गए। मौके पर अफरातफरी मची है। गंभीर रूप से झुलसे कई घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
Also Read: पूर्व मिस वर्ल्ड कंटेस्टेंट शेरिका डी अरमास का 26 साल की उम्र में हुआ निधन
वहीं हादसे की सूचना पर डीएम दीपक मीणा व सिटी मजिस्ट्रेट समेत सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। वहीं मौके पर भारी संख्या में भीड़ मौजूद है। राहत बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ को भी मौक पर बुलाया गया है। बताया गया कि पुलिस की टीम राहत बचाव कार्य में लगी थी कि इस दौरान भी एक के बाद एक दो धमाके हुए जिसमें जेसीबी चालक घायल हो गया। टीम मौके पर बचाव कार्य में जुटी है।
मेरठ फैक्टरी विस्फोट: पुलिस जांच के अनुसार जारी, मृतकों की पहचान अभी बाकी
डीएम दीपक मीणा का कहना है कि मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। ये सभी फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर हो सकते हैं। पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया गया कि रिहायशी इलाके में यह फैक्टरी पिछले आठ माह से चल रही थी। वहीं रेस्क्यू के दौरान इमारत का बाकी हिस्सा भी भरभराकर गिर गया, जिसमें एक जेसीबी चालक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Also Read: लातूर: गुब्बारे में हवा भरने वाले सिलेंडर में धमाका, एक की मौत, 11 बच्चे घायल
अभी तक हुई पुलिस की जांच के अनुसार नितिन गुप्ता मेरठ निवासी के नाम है। फैक्टरी पिछले आठ माह से ही चल रही है। पहले इस बिल्डिंग में फर्नीचर शोरूम था। एक वर्ष पहले भी इस फैक्टरी में भीषण आग लगी थी, जिसमें मेरठ निवासी इमरान के फर्नीचर शोरूम में भी जबरदस्त आग लगी थी। उस समय भी कई लाख का नुकसान हुआ था। घनी आबादी वह सत्यकाम इंटर कॉलेज के पास में इतनी बड़ी केमिकल फैक्टरी बिना अनुमति के ही चल रही थी। फैक्टरी में विद्युत विभाग द्वारा बड़ा कनेक्शन दिया गया था। कैसे अनुमति मिली? किसने अनुमति दी? कौन से विभाग की अनुमति थी? यह सब जांच का विषय है।
Also Read: Navratri: A Spiritual Journey Through Nine Divine Nights


More Stories
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers
BJP to Investigate Nagpur MLC Poll Loss, Examine Mahayuti Allies’ Campaign Efforts