March 6, 2026

Central Times

Most Trusted News on the go

1 फरवरी से बढ़ेंगी कीमतें: LPG सिगरेट और जरूरी सामान पर असर

जनवरी का आखिरी दिन आते ही फरवरी की शुरुआत होने वाली है, और इस बार नया महीना आम जनता के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। 1 फरवरी 2026 को जहां देश का बजट पेश किया जाएगा, वहीं रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई अहम नियमों में बदलाव भी लागू होंगे। इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब, घरेलू खर्च, टैक्स योजना, निवेश और दैनिक जरूरतों पर पड़ेगा। गैस सिलेंडर, सिगरेट, ईंधन, बैंकिंग और फास्टैग जैसे क्षेत्रों में बदलाव के साथ, जानना जरूरी है कि 1 फरवरी से क्या-क्या बदलेगा और इसका आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

Also Read: सऊदी अरब की नई कूटनीति पर इसराइल की नज़र, नेतन्याहू ने दी प्रतिक्रिया

1 फरवरी 2026 को एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें जारी होने की उम्मीद है, खासकर 14 किलो घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है। हाल के महीनों में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जैसे कि जनवरी में 14.50 रुपये की कटौती के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 1804 रुपये हो गई थी। इसके अलावा, 1 फरवरी को एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF), सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में भी बदलाव की संभावना है, जिसका सीधा असर हवाई यात्रा, वाहन चालने और घरेलू गैस खर्च पर पड़ेगा।

पान मसाला सिगरेट महंगे FASTag और बैंकिंग में बदलाव

1 फरवरी 2026 से पान मसाला और तंबाकू उत्पादों पर अतिरिक्त टैक्स लग सकता है। सरकार ने जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर की जगह नया उत्पाद शुल्क और उपकर लागू करने का फैसला किया है, जिसके तहत इन उत्पादों पर स्वास्थ्य और राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर लगाया जाएगा, जिससे कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना है। इसके अलावा, FASTag यूजर्स के लिए भी नए बदलाव होंगे, जिसमें कार, जीप और वैन के लिए केवाईसी वेरिफिकेशन प्रक्रिया को सरल किया गया है। फरवरी में बैंकिंग सेवाओं पर भी असर पड़ेगा, क्योंकि आरबीआई के अनुसार फरवरी में करीब 10 दिन बैंक बंद रह सकते हैं, इसलिए जरूरी बैंकिंग काम पहले निपटाना बेहतर होगा।

Also Read: भारत-ईयू एफ़टीए से कौन क्या लाभ उठाएगा