झारखंड के बोकारो जिले में मंगलवार शाम नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22812) हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि भोजूडीह रेलवे स्टेशन के पास संथालडीह रेलवे क्रॉसिंग पर एक ट्रैक्टर रेल पटरी और गेट के बीच फंस गया था. उसी समय राजधानी एक्सप्रेस वहां से गुजर रही थी. लेकिन ट्रेन ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया.
दरअसल, क्रॉसिंग के पास एक ट्रैक्टर रेलवे फाटक से उस समय टकरा गया जब वहां से नयी दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22812) गुजर रही थी, लेकिन ट्रेन के चालक द्वारा समय पर ब्रेक लगाने से एक बड़ा हादसा टल गया. हादसा भोजूडीह रेलवे स्टेशन के पास संथालडीह रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ और ट्रैक्टर रेलवे पटरी और फाटक के बीच फंस गया.
दक्षिण पूर्वी रेलवे के आद्रा मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार ने कहा कि बोकारो जिले के भोजूडीह रेलवे स्टेशन के संथालडीह रेलवे क्रासिंग पर ट्रैक्टर रेलवे फाटक से टकरा गया. हालांकि, ट्रेन के चालक ने ब्रेक लगाया और ट्रेन रुक गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा