सुप्रीम कोर्ट के अनुसूचित जाति (SC) और जनजाति (ST) आरक्षण में क्रीमीलेयर के फैसले के खिलाफ आज कई संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है. बसपा और आरजेडी जैसी पार्टियों ने भी इस बंद का समर्थन किया है. दलित और आदिवासी संगठनों ने हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए बेहतर प्रतिनिधित्व और सुरक्षा की मांग को लेकर यह बंद बुलाया है. दलित और आदिवासी संगठनों के राष्ट्रीय परिसंघ (NACDAOR) ने SC, ST और OBC के लिए न्याय और समानता की मांगों की एक सूची जारी की है.
Also Read: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास लगातार दूसरे साल शीर्ष सेंट्रल बैंकर चुने गए
बिहार में भारत बंद का असर
बिहार के जहानाबाद में भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है. सड़कों पर समर्थक जुटे हुए हैं. भारत बंद समर्थकों ने एनएच-83 को ब्लॉक कर दिया है. बिहार के भोजपुर में भारत बंद के समर्थन में विभिन्न दलों के नेताओं ने आरा रेलवे स्टेशन पर चक्का जाम किया. मैसूर रानी कमलापति सहरसा ट्रेन को रोककर प्रदर्शन किया जा रहा है. इस मौके पर आरपीएफ और जीआरपी पुलिस मौजूद है.
जयपुर और राजस्थान के 13 जिलों में भारत बंद
राजस्थान की राजधानी जयपुर में भारत बंद का असर पूरी तरह से दिखाई दे रहा है. सभी दुकानें बंद है, सड़कों पर लोग नहीं निकल रहे हैं. जयपुर सहित सूबे के 13 जिलों में स्कूल कॉलेज और कोचिंग बंद है. भरतपुर और दौसा जिले में इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है. दवाइयां, दूध और मेडिकल से संबंधित जरूरी सेवाओं को बंद से दूर रखा गया है.
Also Read: Bharat bandh: Dalit, Adivasi groups launch nationwide strike today
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ समाजवादी पार्टी का समर्थन
सुप्रीम कोर्ट के कोटा के भीतर कोटा फैसले के खिलाफ भारत बंद का समाजवादी पार्टी ने समर्थन किया है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आरक्षण की रक्षा के लिए जन-आंदोलन एक सकारात्मक प्रयास है. ये शोषित-वंचित के बीच चेतना का नया संचार करेगा और आरक्षण से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ के खिलाफ जन शक्ति का एक कवच साबित होगा. शांतिपूर्ण आंदोलन लोकतांत्रिक अधिकार होता है. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी ने पहले ही आगाह किया था कि संविधान तभी कारगर साबित होगा, जब उसको लागू करनेवालों की मंशा सही होगी, सत्तासीन सरकारें ही जब धोखाधड़ी, घपलों-घोटालों से संविधान और संविधान द्वारा दिये गये अधिकारों के साथ खिलवाड़ करेंगी तो जनता को सड़कों पर उतरना ही होगा. जन-आंदोलन बेलगाम सरकार पर लगाम लगाते हैं.
Also Read: Consecutive earthquakes strike Jammu and Kashmir’s Baramulla, no damage reported


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder