दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान भारत को ‘सेकंड टियर AI पावर’ बताए जाने पर केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कड़ा विरोध जताया है। यह टिप्पणी IMF की लीडरशिप की ओर से AI पर चर्चा के दौरान की गई थी। मंत्री ने इस वर्गीकरण पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह आकलन तथ्यों के अनुरूप नहीं है।अश्विनी वैष्णव ने कहा कि स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की AI रेडीनेस सूची में भारत को दुनिया में तीसरा स्थान मिला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के वैश्विक आकलन भारत की वास्तविक स्थिति को बेहतर तरीके से दर्शाते हैं। मंत्री ने कहा कि उन्हें IMF के मापदंडों की जानकारी नहीं है, लेकिन भारत को दूसरे स्तर की AI शक्ति बताना सही नहीं लगता।
Also Read: भारत–न्यूजीलैंड पहला टी20: नागपुर की पिच पर उलझे भारतीय रिकॉर्ड, जानिए किसे मिलती है बढ़त
IMF की टिप्पणी पर सवाल, वैष्णव बोले– स्टैनफोर्ड रैंकिंग में भारत शीर्ष AI देशों में शामिल
उन्होंने यह भी जोर दिया कि AI नेतृत्व को केवल बड़े मॉडल बनाने की क्षमता से नहीं मापा जाना चाहिए। उनके अनुसार, किसी देश की AI ताकत उसके समग्र और लचीले इकोसिस्टम से तय होती है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केवल एक बड़ा AI मॉडल विकसित करने से कोई देश वैश्विक शक्ति नहीं बन जाता। मंत्री ने भारत की दीर्घकालिक रणनीति पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारत एक व्यापक सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम विकसित कर रहा है, जिसमें डिजाइन, फैब्रिकेशन, पैकेजिंग, मैटेरियल और उपकरण शामिल हैं। भारत खुद को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई चेन हब के रूप में स्थापित करना चाहता है।
भारत को भरोसेमंद AI पार्टनर बता वैश्विक उद्योगों के विश्वास का हवाला
उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय उद्योग भारत को एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में देख रहे हैं। इस संदर्भ में उन्होंने भारत में AI डेटा सेंटर के विस्तार और भारतीय स्टार्टअप्स के साथ बढ़ती वैश्विक साझेदारियों का उल्लेख किया। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आने वाली औद्योगिक क्रांति में आर्थिक सफलता छोटे, कम लागत वाले और अधिक प्रभावी AI समाधानों पर निर्भर करेगी। उन्होंने दावोस मंच से स्पष्ट किया कि भारत AI के क्षेत्र में पहले स्तर की शक्ति के रूप में आगे बढ़ रहा है।


More Stories
Why Akshaye Khanna Chose ‘Shukracharya’ in Mahakali After the Massive Success of Dhurandhar
नितिन गडकरी के ‘अब ज्यादा काम नहीं कर सकता’ बयान से मची हलचल, जानिए नागपुर में क्या बोले
Expired Chocolates Dumped in Kanpur, People Rush to Take Them Home