समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक बीएस-तीन पेट्रोल और बीएस-चार डीजल चालित चार पहिया वाहनों के मालिक अब दिल्ली की सड़कों पर अपने वाहन संभवत: चला सकेंगे, क्योंकि इन पर लगाए गए प्रतिबंध रविवार को समाप्त हो गए। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि यह तय करने के लिए सोमवार को एक बैठक होगी कि प्रतिबंध जारी रहना चाहिए या नहीं। प्रतिबंध 13 नवंबर तक लागू थे और उन्हें अभी तक बढ़ाया नहीं गया है। शहर में पिछले चार दिन में एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) स्थिर रहा है। कल एक बैठक है जिसमें चर्चा की जाएगी कि आगे क्या किया जाना चाहिए।
हवा की गुणवत्ता का स्तर स्थिर है
दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से हवा की गुणवत्ता (Air Quality Index, AQI) का स्तर स्थिर है। चूंकि इन प्रतिबंधों के संबंध में कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है, इसलिए सोमवार से यह प्रभावी नहीं होगा। अधिकारी ने बताया कि सरकार स्थिति की निगरानी कर रही है। यदि हवा की गुणवत्ता में गिरावट आती है, तो हम स्थिति की समीक्षा करके उचित फैसला लेंगे।
इस बीच दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को सुधरकर शाम को फिर ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई। एक दिन पहले भी यह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में थी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार सुबह नौ बजे दिल्ली का एक्यूआई 295 दर्ज किया गया। दिल्ली में कुल 37 में से 21 निगरानी स्टेशनों में एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। आनंद विहार में 342, आरके पुरम में 328, एनएसआईटी द्वारका में 399, शादीपुर में 346 और जहांगीरपुरी में 326 एक्यूआई दर्ज किया गया।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder