प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जिन्होंने रूस के दो दिवसीय दौरे के बाद अपने एक दिवसीय दौरे के लिए ऑस्ट्रिया की यात्रा आरंभ की, एयरपोर्ट पर ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री एलेक्जेंडर शालेनबर्ग द्वारा भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होटल रिट्ज-कार्लटन पहुंचे। वहां ऑस्ट्रियाई कलाकारों ने उनका स्वागत करते हुए ‘वंदे मातरम’ गाया। पीएम मोदी के सामने वंदे मातरम गाने वाले कलाकारों ने अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने इसे एक अभूतपूर्व अनुभव और एक बड़ा सम्मान बताया। पीएम मोदी ने भी इस प्रदर्शन का वीडियो साझा किया।
Also Read: तलाक के बाद मुस्लिम महिला मांग सकती है गुजारा भत्ता: सुप्रीम कोर्ट
ऑस्ट्रियाई कलाकारों ने साझा किया अनुभव
पीएम मोदी के सामने वंदे मातरम गाने वाले ऑस्ट्रियाई कलाकार इब्राहिम ने इस खास मौके पर अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा, पिछले कुछ दिनों से ऑर्केस्ट्रा इस प्रदर्शन की तैयारी कर रहा था। यह ऑस्ट्रिया और ऑस्क्रेट्रा के लिए सम्मान की बात है।
Also Read: उन्नाव में डबलडेकर बस कंटेनर से टकराई, 18 लोगों की मौत
मीडिया से बात करते हुए इब्राहिम ने कहा, “एक अभूतपूर्व अनुभव और हमारे लिए एक बड़ा सम्मान था। मैंने काफी तैयारी की। पिछले कुछ दिनों से हम ऑस्केस्ट्रा के साथ तैयारी कर रहे थे। घर पर भी, दरअसल, मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देना था। यह ऑस्ट्रिया के लिए, हमारे लिए और ऑस्केस्ट्रा के लिए बड़ा अवसर था। पीएम मोदी के साथ बातचीत पर उन्होंने कहा, यह अद्भूत था। आप देख सकते हैं कि उन्हें वास्तव में लोगों की फिक्र है। मैंने उस भावना को महसूस किया।”
Also Read: PM Modi, First Indian PM To Visit Austria In 41 Years
ऑस्ट्रिया में विजय उपाध्याय ने किया ऑर्केस्ट्रा का नेतृत्व
ऑर्केस्ट्रा का नेतृत्व करने वाले विजय उपाध्याय ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इस ऑर्केस्ट्रा में कुल 50 लोग शामिल थे। विजय उपाध्याय ने कहा, “मैं ऑस्ट्रिया के इस कॉलेज में आया और अब मैं वियना यूनिवर्सिटी के संगीत विभाग का निर्देशन करता हूं।”
Also Read: IMD Issues Red Alert for Heavy Rains in Maharashtra, Goa, Delhi, and 10 Other States
पीएम मोदी के सामने प्रदर्शन करने केी तैयारियों पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “पहला काम जो मैंने किया, वह यह था कि हमें क्या करना है। पश्चिमी संगीत में ऑर्केस्ट्रा या गायकों को सबकुछ लिखना पड़ता है। इसलिए सबसे पहले हमने दो दिनों में इसे लिखा। फिर मैंने इसका अभ्यास किया। हमने वंदे मातरम् को ऑस्ट्रिया-यूरोपीय सिम्फनी शैली में प्रस्तुत करने का फैसला किया।”


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation