पुलिस ने उद्योग नगर क्षेत्र में एटीएम लूट के एक बड़े मामले को विफल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एटीएम के कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही पुलिस मात्र पांच मिनट के भीतर घटना स्थल पर पहुंच गई और एटीएम के अंदर से आरोपी को पकड़ लिया।
Also Read: इलेक्शन कमीशन के आदेश के बाद प्रभाव से ट्रांसफर हुई डीजीपी रश्मि शुक्ला
पुलिस ने आरोपी के पास पेचकस सहित एटीएम तोड़ने के अन्य औजार भी बरामद किए। आरोपी ऑनलाइन गेमिंग में डेढ़ लाख रूपए हार चुका था, इसलिए उसने एटीएम लूट की वारदात करने की कोशिश की। हालांकि सूचना मिलने पर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एटीएम में लाखों रुपए भरे हुए थे।
Also Read: 36 Dead as Bus Plunges Into Gorge in Uttarakhand’s Almora District
सात्तिक जानकारी के अनुसार, एटीएम लूट की योजना के पीछे की वजह ऑनलाइन गेमिंग में भारी नुकसान और आर्थिक तंगी
उद्योग नगर पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक बीरबल सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब 12:40 पर थाने पर बैंगलुरु के कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि सीकर के राधाकिशनपुरा स्थित त्रिमूर्ति बालाजी मंदिर के पास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम बूथ को तोड़ने की कोशिश की जा रही है।
Also Read: वृंदावन: पत्थर से टपक रहे AC के पानी को ‘चरणामृत’ समझकर पीते रहे श्रद्धालु
सूचना मिलने के महज पांच मिनट बाद ही हेड कांस्टेबल बीरमाराम थाने की टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। मौके पर एटीएम बूथ का शटर बंद मिला। जब पुलिस ने इस शटर को खोला तो अंदर बैठे आरोपी मनोज कुमार (23) पुत्र ओमप्रकाश निवासी तंवरा, जायल जिला नागौर ने भागने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस जाब्ते ने तुरंत पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया।
Also Read: Indian Mission Condemns Disruption at Consular Camp in Canada
आरोपी मरोज कुमार के पास से दो पेचकस, एक सरिया सहित अन्य सामान मिला। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सीकर में किराए के मकान में रहकर रीट की ऑनलाइन कोचिंग लेता है। उसे ऑनलाइन गेमिंग की आदत पड़ गई है। मनोज ने अपने दोस्तों से रुपए उधार लेकर ऑनलाइन गेमिंग की, जिसमें वह करीब डेढ़ लाख रूपए हार चुका था। रुपए नहीं मिलने व आर्थिक तंगी होने पर आरोपी ने एटीएम तोड़ने की कोशिश की। आरोपी एग्रीकल्चर विषय से एमएससी कर चुका है।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation