सेंट्रल दिल्ली इलाके में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक रिजवान नाम के कसाई ने 3 अगस्त को 8 साल की एक बच्ची को यमुना खादर इलाके से अगवा कर लिया. इसके बाद बच्ची के साथ रेप किया और फिर उसकी हत्या कर लाश यमुना नदी में बहा दी.
पुलिस के मुताबिक, बच्ची की मां ने 3 अगस्त को बच्ची की गुमशुदगी की जानकारी पुलिस को दी थी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दरियागंज पुलिस स्टेशन में 4 अगस्त को FIR दर्ज कर ली, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और हाथ पर हाथ धरे बैठी रही.
इसके बाद पीड़ित महिला ने दिल्ली महिला आयोग से संपर्क किया. 17 अगस्त को दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा. इसी दौरान 18 अगस्त को यमुना खादर इलाके में कुछ महिलाएं घास काट रही थीं, तभी उन्हें यमुना किनारे एक सड़ी गली हालत में एक लाश दिखाई दी. इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लिया. जब लाश की पुलिस ने शिनाख्त कराई तो उसी गुमशुदा 8 साल की बच्ची के तौर पर हुई.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया तो रिपोर्ट में हत्या और रेप की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने सख्ती से जांच कर सीसीटीवी खंगाले और लोगों से पूछताछ की. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने रिजवान नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया. उस पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी रिजवान पेशे से कसाई है. अब पूरे मामले पर दिल्ली महिला आयोग काफी सख्त है. दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजकर स्वाति मालीवाल ने जवाब मांगा है.

More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief